{"_id":"6135b5e88ebc3e7a24043b6f","slug":"up-dead-body-buried-in-punjab-after-kidnapping-accused-caught-by-kanpur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पंजाब में अपहरण के बाद हत्या कर बिहार भाग रहे दो आरोपियों को कानपुर पुलिस ने सेंट्रल से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पंजाब में अपहरण के बाद हत्या कर बिहार भाग रहे दो आरोपियों को कानपुर पुलिस ने सेंट्रल से दबोचा
Mon, 06 Sep 2021 02:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अपहरण के बाद हत्या करके फरार हुए दो आरोपियों को सोमवार सुबह कानपुर पुलिस ने धर दबोचा। कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से रेलबाजार और कलक्टरगंज पुलिस ने कार्यवाही की है। जीआरपी इंस्पेक्टर ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वरिष्ठ अफसरों के प्रयासों के बाद किडनैपर्स पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। हत्या के बाद हत्यारों ने पंजाब में शव दफना दिया था। इसके बाद ट्रेन के जरिए बिहार भागने की फिराक में थे। आरोपी का नाम राकेश यादव है और वह दिल्ली के वैशाली का रहने वाला है।
पंजाब लुधियाना माछीवाड़ा साहिब में नितीश कुमार (18) का अपहरण के बाद हत्या कर फरार हुए शत्रुघन कुमार व साथी राकेश कुमार को कलक्टरगंज पुलिस ने जीआरपी के साथ मिल कर सेंट्रल स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस दोनों की कस्टडी लेने के लिए कलक्टरगंज थाने पहुंची है। दोनों वैशाली बिहार के रहने वाले हैं और वहीं भागने की फिराक में थे।
इकलौते बेटे को छोड़ने के लिए 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पंजाब में निजी फैक्टरी में काम करने वाले पिता प्रमोद कुमार ने किसी तरह व्यवस्था कर आरोपियों के खाते में 25 हजार रुपये डाले थे। पंजाब पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों की लोकेशन पता करने के बाद कानपुर पुलिस से संपर्क किया था। अभी भी पूछताछ जारी है।