फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP: dead bodies of a woman and three girls found hanging from a sari in Auraiya

यूपी: औरैया में साड़ी से लटके मिले एक महिला और तीन बच्चियों के शव, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

Thu, 01 Oct 2020 01:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 01 Oct 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
UP: dead bodies of a woman and three girls found hanging from a sari in Auraiya
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं के बीच औरैया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक साड़ी से चार शव लटके मिले हैं।
विज्ञापन

सेहुद गांव में गुरुवार को कुलदीप कुमार की पत्नी व 3 छोटी-छोटी बच्चियों के शव एक साथ घर में फांसी पर लटके मिले। कुलदीप मेहनत-मजदूरी करता है, गुरुवार सुबह मजदूरी के लिए दिबियापुर गया था। दोपहर में घर आया तो दरवाजा बंद मिला।

विज्ञापन


काफी आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो वह पड़ोसी की छत से अपने घर में गया। घर का नजारा देखा उसके होश उड़ गए। घर में उसकी पत्नी एवं तीनों बेटी के शव फांसी पर लटके हुए थे। बड़ी बेटी 7 वर्ष, दूसरी 6 वर्ष और सबसे छोटी 6 माह की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व अन्य पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों से बातचीत करने के साथ ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। घटना के संबंध में विस्तृत जांच-पड़ताल के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व अन्य विशेषज्ञों की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी हैं। एक साथ चार शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed