फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP Crime, Girl converted, forcibly fed beef and also raped, report on five named and five unidentified

UP: युवती का कराया धर्म परिवर्तन, जबरन खिलाया गोमांस... दुष्कर्म भी किया, पांच नामजद और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट

Tue, 05 Dec 2023 05:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Dec 2023 05:19 AM IST
सार

Hardoi Crime: अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में अनुसूचित जाति के उत्पीड़न, विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन की धाराओं के साथ ही मुख्य आरोपी शोएब के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है।

विज्ञापन
UP Crime, Girl converted, forcibly fed beef and also raped, report on five named and five unidentified
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में हरियाणा के सोनीपत से बहलाकर ले जाई गई हरदोई की युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया। इतना ही नहीं उसे गोमांस भी खिलाया गया। युवक (मुख्य आरोपी) ने युवती से दुष्कर्म भी किया। आरोपियों के चंगुल से छूटी पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

युवती के पिता की तहरीर पर पांच नामजद व पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।  सुरसा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार हरियाणा के सोनीपत में फैक्टरी में काम करता था। परिवार की युवती (18) को फिरोजाबाद निवासी शोएब 17 जून 2023 को बहलाकर साथ ले गया था।

विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराकर गोमांस खिलाया
रविवार को युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल कर माता-पिता के पास गांव पहुंची। उसने परिजनों को बताया कि शोएब उसे बहलाकर ले गया था। फिरोजाबाद में धर्म परिवर्तन कराकर गोमांस खिलाया गया। शोएब ने दुष्कर्म भी किया। उधर, युवती को तलाशते हुए शोएब और उसके परिजन सुरसा थानाक्षेत्र के गांव पहुंच गए।

तीन आरोपियों को पुलिस के हवाले किया
यहां ग्रामीणों ने अंजान लोगों को देखकर यूपी-112 पर सूचना देकर आरोपियों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य लोग चकमा देकर भाग निकले। युवती के पिता की तहरीर पर शोएब, नजमा खां, आकिब, रेशमा, मेहराज और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

शोएब के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज
पुलिस ने मामले में अनुसूचित जाति के उत्पीड़न, विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन की धाराओं के साथ ही मुख्य आरोपी शोएब के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी समेत और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed