फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Country ranks second in the world in footwear and component industry

UP: फुटवियर और कंपोनेंट उद्योग में विश्व में देश का दूसरा स्थान, पहले स्थान पर काबिज चीन को जल्द पछाड़ेंगे

Tue, 15 Oct 2024 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Oct 2024 11:50 PM IST
सार

इफ्कोमा की ओर से उन्नाव के केएलसी में बुधवार से दो दिवसीय शूटेक प्रदर्शनी 2024 शुरू होगी। कानपुर के बने सेफ्टी शूज पूरी दुनिया में छाए। फुटवियर कारोबार शहर में तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
UP: Country ranks second in the world in footwear and component industry
जानकारी देते चर्म निर्यात परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्तारूल अमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर समेत देश में फुटवियर कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसी के साथ कंपोनेंट उद्योग बढ़ता जा रहा है। मौजूदा समय में विश्व में देश फुटवियर और कंपोनेंट कारोबार में दूसरे स्थान पर है। चीन पहले स्थान पर काबिज है। कोरोना के बाद से और चीन-अमेरिका के बीच छिड़े व्यापारिक गतिरोध के चलते पूरी दुनिया की नजर कानपुर समेत पूरे देश के फुटवियर उद्योग पर है। बड़े-बड़े ब्रांड और कंपनियां यहीं पर उत्पाद बनवा रही हैं। ऐसा ही रहा तो वो दिन दूर नहीं जब चीन पीछ़े होगा। 2028 तक देश का कंपोनेंट उद्योग को 50 हजार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए 50 प्रतिशत की ग्रोथ हर साल चाहिए होगी। मौजूदा समय में 20 हजार करोड़ का कारोबार है। कानपुर के बने सेफ्टी शूज पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। ये जानकारी चर्म निर्यात परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्तारूल अमीन ने मकरावटगंज स्थित एक पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि आठ साल पहले तक 95 प्रतिशत स्पोर्ट्स शूज आयात होते थे। अब केवल 10 प्रतिशत ही आयात होता है। 85 प्रतिशत जूते कानपुर समेत देश भर में बनते हैं। इंडियन फुटवियर कंपोनेंट मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन इफ्कोमा के अध्यक्ष संजय गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कंपोनेंट उद्योग निर्यात में 75 प्रतिशत और घरेलू बाजार में सौ प्रतिशत आत्मनिर्भर है। बांग्लादेश, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और यूरोप के देशों को कंपोनेंट का निर्यात किया जा रहा है। सरकार से कंपोनेंट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन स्टूडियो, उत्पादों को पेटेंट कराने, देश में उत्पाद बना रहीं विदेशी कंपनियों में 60 प्रतिशत उत्पाद देसी कंपनियों और उनकी हिस्सेदारी 50 प्रतिशत करने और विजन डाक्यूमेंट में कंपोनेंट उद्योग को शामिल करने की मांग उठाई गई है। मुख्तारूल अमीन ने बताया कि बंथर में जल्द ही डिजाइन स्टूडियो खुल सकेगा। इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसके बाद यहीं पर नए-नए डिजाइन बन सकेंगे। वार्ता में चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद इराकी, पूर्व अध्यक्ष जावेद इकबाल, सदस्य प्रेरणा वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

65 मैन्यूफैक्चर्स 80 स्टाल लगाएंगे
उन्नाव के केएलसी काम्प्लेक्स में लगने वाली शू टेक 2024 की प्रदर्शनी में 65 मैन्यूफैक्चर्स के 80 स्टाल लगाए जाएंगे। कानपुर के अलावा दिल्ली, आगरा, गुरुग्राम, चेन्नई, बंगलुरू के कारोबारी इसमें शामिल होंगे। जो फुटवियर कंपोनेंट लेबल्स, एडहेसिव, शू फिनिशेज, केमिकल्स, फुटवियर मशीनरी, हीट ट्रांसफर लेबल्स, ईवा फोम, सेल्यूलोस शीट्स ब्रश लीनिंग्स फैब्रिक्स इंटरलिनिंग्स, सिंथेटिक प्रिंटिंग मशीन, टेक्सटाइल लैमिनेटेड फैब्रिक्स, धागा एवं अन्य उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। पिछले साल 20 करोड़ के करीब कारोबारी पूछताछ हुई थी।

 
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ब्रांड आ गए शहर
कानपुर में पिछले कुछ सालों में फुटवियर के निर्माण क्षेत्र में तेजी आई है। क्लार्क, ईको, जियॉक्स, फ्लोरशीम जैसे ब्रांड ने फुटवियर और रिटेल क्षेत्र में निवेश किया है। कानपुर एवं मध्य क्षेत्रों में चमड़ा और इससे जुड़े उद्योग में लगभग साल में 15 प्रतिशत का विकास हुआ है। 2022-23 में कानपुर ने 6000 करोड़ का निर्यात हुआ। घरेलू बाजार में भी लगभग 200 करोड़ का व्यापार प्राप्त मिला। इफ्कोमा ने ताइवान, इटली, स्पेन की कंपनियों के साथ एमओयू किया है। फुटवियर निर्माण में वैश्विक अग्रणी हांग फू इंडस्ट्रियल ग्रुप ने तमिलनाडु में अत्याधुनिक गैर-चमड़ा फुटवियर विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए 1,500 करोड़ का निवेश किया है। इससे कंपोनेंट उद्योग में तेजी आएगी।

 
विज्ञापन

राफे इकबाल को मिलेगा युवा उद्यमी अवार्ड
शूटेक प्रदर्शनी में अवार्ड भी दिए जाएंगे। युवा उद्यमी का अवार्ड राफे इकबाल को, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड चमड़ा क्षेत्र में नजर मोहम्मद को, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड कंपोनेंट क्षेत्र में गुलशन कुमार धूपर को, इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड ताज आलम को, इफ्कोमा एक्सीलेंस अवार्ड अनिल खेमका को और लीजेंडरी पार्टनर अवार्ड नरेश कुमार अग्रवाल को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed