{"_id":"5c52d1d4bdec222ee0736f96","slug":"up-cm-yogi-adityanath-statement-about-sp-and-bsp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा के गठबंधन पर यूपी सीएम योगी अदित्यनाथ ने ये क्या बोल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा के गठबंधन पर यूपी सीएम योगी अदित्यनाथ ने ये क्या बोल दिया
Thu, 31 Jan 2019 04:16 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 31 Jan 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का माहौल पूरी तरह से तैयार हो चुका है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने दांव भी खेलने शुरु कर दिए हैं। इन्हीं सब के बीच नेताओं की बयानबाजी जनता के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है। कानपुर में हुई अमित शाह की रैली में यूपी के सीएम याेगी आदित्यनाथ ने सपा बसपा पर पानी पी-पी कर तंज कसे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सपा और बसपा के गठबंधन पर गंभीर तंज कसा। कहाकि यह भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के विकासपरक कार्यों से भयभीत होकर भ्रष्टाचारी एकजुट हुए हैं।

Trending Videos
अमित शाह रैली
यह गठबंधन भाजपा सरकार की ईमानदारी और नेकनीयती का भी परिणाम है। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि सपा और बसपा ने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव और वर्ष 2017 में विधानसभा का चुनाव अलग-अलग लड़ा था। कोई किसी को नागनाथ कह रहा था तो कोई किसी को सांपनाथ।
वर्ष 2014 के चुनाव के बाद से अब तक भाजपा की सरकारों के कामकाज देखकर इन्हें एक होना पड़ा। यह हमारी सरकार की सफलता है। भाजपा सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से ही कुंभ को इतनी दिव्यता मिली। कुंभ की दिव्यता की वजह से प्रयागराज को वैश्विक पहचान मिली।