उम्र से बूढ़े जरूर हैं पर उत्साह अभी भी युवाओं जैसा है। यह बात जालौन के बुजुर्ग मतदाताओं पर सटीक बैठती है। सुबह 7:00 बजे उरई सदर कालपी और माधवगढ़ विधानसभा के शहर क्षेत्र पर सबसे पहले वोट डालने वालों में बुजुर्ग रहे।
{"_id":"62120160f76eaf06ac382d4d","slug":"up-chunav-2022-voting-in-jalaun-up-up-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: जालौन में बुजुर्गों में दिखा भारी उत्साह, शादी की रस्मों के बीच वोट देने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: जालौन में बुजुर्गों में दिखा भारी उत्साह, शादी की रस्मों के बीच वोट देने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
Sun, 20 Feb 2022 02:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
जालौन चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
एट के बूथ पर वोट डालने पहुंची फूलरानी ने अपने मत का प्रयोग करते हुए कहा, सभी को मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना चाहिए।
जालौन चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
मलकपुरा गांव में मतदान के लिए आए बुजुर्गों को प्रधान अमित ने फूल देकर सम्मानित किया। 80 साल की बुजुर्ग काशीबाई भी उरई सदर के डकोर में बने बूथ पर बेटे के साथ वोट डालने पहुंची। उनके बेटे ने बताया कि सुबह से अम्मा वोट डालने को जिद्द कर रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
शादी की रस्मों के बीच मतदान करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
जिला जालौन में भी वोटिंग के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं, भारी साहलग होने के चलते शादी समारोह भी जारी हैं। इसी बीच जिले के कुछ बूथों पर दूल्हा और दुल्हन सुबह ही मतदान के लिए पहुंचे। इससे उन्होंने सभी को पहले मतदान फिर दूजा काम का संदेश दिया।
जिला जालौन में भी वोटिंग के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं, भारी साहलग होने के चलते शादी समारोह भी जारी हैं। इसी बीच जिले के कुछ बूथों पर दूल्हा और दुल्हन सुबह ही मतदान के लिए पहुंचे। इससे उन्होंने सभी को पहले मतदान फिर दूजा काम का संदेश दिया।
विज्ञापन
जालौन चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
उरई सदर विधानसभा सीट पर उरई शहर स्थित तुलसी नगर के बूथ पर सुबह शादी के बाद विदाई होते ही गरिमा दुबे मिश्रा अपने पति के साथ वोट डालने पहुंचीं। इनकी बरात लखीमपुर से आई थी। गरिमा के पति अभिषेक लखनऊ में वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह वोट के महत्व को समझते हैं, उनकी पत्नी ने विदाई के बाद ससुराल चलने से पहले वोट देने की इच्छा जताई थी। इसलिए उन्होंने पत्नी को पहले वोट कराया। गरिमा ने बताया कि यह आखिरी बार जिले में मेरा वोट था, ऐसे में मैं यह मौका छोड़ना नहीं चाहती थी।