फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Chunav 2022: कई साल बाद छोटे भाई शिवपाल के साथ दिखे सपा महासचिव रामगोपाल यादव, बोले- आज पार हो जाएगा 150 सीटों का आंकड़ा

Sun, 20 Feb 2022 11:16 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, इटावा
एएनआई, इटावा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Feb 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
UP Chunav 2022: After years, SP General Secretary Ram Gopal Yadav, seen with younger brother Shivpal said today the figure of 150 seats will be crossed
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बड़े भाई और सपा महासचिव रामगोपाल यादव के साथ - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रामगोपाल यादव ने विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के तहत रविवार को इटावा के जसवंत नगर में मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि आज मतदान समाप्त होने के बाद सपा 150 सीटों का आंकड़ा पूरा कर लेगी। सपा से गठबंधन के तहत प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव यहां से प्रत्याशी हैं।



वोट डालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत मे रामगोपाल यादव ने कहा कि चौथे चरण के मतदान के बाद हम बहुमत हासिल कर लेंगे। बाद के चरणों में जीती जाने वाली सीटें अंतर बढ़ाएंगीं। पहले दो चरणों में हम 100 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं। तीसरे चरण के मतदान के बाद हम 150 के आंकड़े को पार कर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि करहल से प्रत्याशी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां से रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीतेंगे। 

UP Chunav 2022: After years, SP General Secretary Ram Gopal Yadav, seen with younger brother Shivpal said today the figure of 150 seats will be crossed
सपा महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : ANI

उन्होंने कहा कि करहल में अखिलेश यादव एकतरफा जीत हासिल करेंगे। भाजपा अगर अपनी जमानत भी बचा लेती है तो यही उसकी जीत होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए सपा महासचिव ने कहा कि योगी जानते हैं कि उन्हें सिर्फ 20 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं वहीं समाजवादी पार्टी को 80 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, ''सीएम योगी जानते हैं कि उन्हें सिर्फ 20 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं जबकि समाजवादी पार्टी को 80 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के शासन का अंत समय आ गया है।''

UP Chunav 2022: After years, SP General Secretary Ram Gopal Yadav, seen with younger brother Shivpal said today the figure of 150 seats will be crossed
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ANI

यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के तहत 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी है। इसमें 627 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस दौरान 15,557 मतदान केंद्रों पर 25,794 बूथों पर लगभग 2.16 करोड़ मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Chunav 2022: After years, SP General Secretary Ram Gopal Yadav, seen with younger brother Shivpal said today the figure of 150 seats will be crossed
वोट डालने से पहले पूजा करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ANI

आज जिन सीटों पर सभी की नजर रहेगी, उनमें करहल विधानसभा भी होगी होगी, जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी सीट जसवंत नगर होगी, जहां सपा प्रमुख के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव उम्मीदवार हैं। मतगणना 10 मार्च को होगी। करहल सीट पर भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल हैं।

विज्ञापन
UP Chunav 2022: After years, SP General Secretary Ram Gopal Yadav, seen with younger brother Shivpal said today the figure of 150 seats will be crossed
वोट डालने के बाद शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ANI

आज अपने चुनाव के बाद पूर्वांचल की जिम्मेदारी संभालेंगे शिवपाल

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शनिवार रात से तीसरे चरण की कमान संभाले हुए हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने रात में शिवपाल से बात की। इसके बाद शिवपाल ने फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया आदि जिलों में पार्टी से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेताओं से बात की। और सभी से एकजुट होकर मतदान कराने की अपील की। सूत्रों का यह भी कहना है कि आज अपने क्षेत्र में चुनाव कराने के बाद वह पूर्वांचल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में स्पष्ट हो गया है कि अखिलेश यादव 2022 में मुख्यमंत्री बनेंगे और इसे कोई नहीं रोक सकता। 300 से ज्यादा सीटें जीतने के साथ ही प्रचंड बहुमत से सपा सरकार बनेगी। शिवपाल सिंह यादव ने रविवार सुबह एक तस्वीर भी ट्वीट की, जिसमें वे मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed