{"_id":"632577e25db01755fd6773de","slug":"up-candidate-arrested-for-cheating-in-constable-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सॉल्वर ने दी थी परीक्षा, फिजिकल देने पहुंचा असली अभ्यर्थी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सॉल्वर ने दी थी परीक्षा, फिजिकल देने पहुंचा असली अभ्यर्थी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा
Sat, 17 Sep 2022 01:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
कानपुर में महाराजपुर स्थित 32वीं आईटीबीपी सेंटर में फिजिकल परीक्षा देने आए अभ्यर्थी को आईटीबीपी कमांडेंट ने दबोच लिया। उसकी लिखित परीक्षा साल्वर ने दी थी, फिजिकल में जब मूल अभ्यर्थी की परीक्षा देने आया तो उसकी फोटो और बायोमीट्रिक निशान अलग मिले। इसपर आईटीबीपी के जवानों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आईटीबीपी (इंडो टिबिटियन बार्डर पुलिस फोर्स) में सिपाही भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा सन 2021 को बरेली में हुई थी। उसके बाद महाराजपुर स्थित 32 वीं वाहिनी आईटीबीपी में 12 सितंबर से 28 सितंबर 2022 तक फिजिकल और मेडिकल वैरिफिकेशन की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
इसी परीक्षा में करमपुर मीरगंज बरेली निवासी प्रमोद कुमार को पकड़ लिया गया। आरोपी के बायोमेट्रिक व फोटोग्राफ मेल नहीं खा रहे थे। आईटीबीपी कमांडेंट अमित कटियार ने उसे महाराजपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि कमांडेंट की तहरीर पर आरोपी प्रमोद कुमार के खिलाफ धोखाधाड़ी, सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा 6 और 10 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन