{"_id":"69ea440946d782779a023376","slug":"up-board-results-ayushi-tops-intermediate-samarth-tops-high-school-in-hardoi-district-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: हरदोई में इंटरमीडिएट में आयुषी और हाईस्कूल में समर्थ जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: हरदोई में इंटरमीडिएट में आयुषी और हाईस्कूल में समर्थ जिला टॉपर
Thu, 23 Apr 2026 10:06 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:06 PM IST
सार
UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आयुषी पटेल व समर्थ को मिठाई खिलाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बृहस्पतिवार शाम घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में 85.70 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 81.60 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। मेरिट की बात करें तो इंटरमीडिएट में प्रदेश में श्रीराम लाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सदरपुर के दो मेधावियों के नाम आए हैं।
आयुषी पटेल ने 95.60 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में नौवां और जिले में पहला स्थान पाया है। इसी विद्यालय के वर्चस्व दुबे ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दसवां और जिले में दूसरा स्थान पाया है। हाईस्कूल में शाहाबाद स्थित गीता विद्या मंदिर के छात्र समर्थ गुप्ता को 95.17 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान मिला है।
यूपी बोर्ड की 622 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 133 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुए। हाईस्कूल में परीक्षा के लिए 53,033 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें परीक्षा में 49,181 शामिल हुए थे। इनमें 42,149 सफल हुए। हाईस्कूल में 85.50 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की। इंटरमीडिएट के लिए 47,497 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 46,640 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 39,056 परीक्षार्थी पास हुए। इंटरमीडिएट का 81.60 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। हाईस्कूल में टॉप टेन में 19 विद्यार्थी शामिल हैं जबकि इंटरमीडिएट में 13 विद्यार्थी टॉप टेन की सूची में हैं।

बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। जनपद का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। दो परीक्षार्थियों ने प्रदेश स्तर की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया है। जिला स्तर की वरीयता सूची में स्थान पाकर विद्यार्थियों ने गौरव बढ़ाया है। - बाल मुकुंद प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक