UP Board Result: इटावा में शीतल ने 10वीं व रजित ने 12वीं में किया जिला टॉप, प्रदेश की लिस्ट में 33 छात्र शामिल
Etawah News: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में शीतल राज्य की मेरिट में नवें स्थान पर, तो रजित चौथे स्थान पर रहे हैं। 12वीं के कुल 33 छात्र-छात्राएं प्रदेश की टॉप 10 मेरिट में शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इटावा जिले के छात्र-छात्राओं का चेहरा खिलखिला उठा। जसवंतनगर के सुघर सिंह इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा शीतल और इंटर के छात्र रजित कुमार ने जिला टॉप किया है। शीतल ने 582 अंक पाकर यूपी मेरिट सूची में नवां स्थान बनाया है। वहीं, रजित ने 486 अंक पाकर में यूपी सूची में चौथा स्थान हासिल किया है।
12वीं के कुल 33 छात्र-छात्राओं ने यूपी मेरिट सूची में टॉप 10 में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रदेश स्तर की पांचवी रैंक पर 485 अंकों के साथ चौधरी सुघर सिंह की छात्रा आस्था व ज्योति और आरएसएम इंटर कॉलेज, हरिहरपुर की छात्रा कशिश ने बाजी मारी। चौधरी सुघर सिंह की छात्रा यशी ने 484 अंकों के साथ प्रदेश में छठी रैंक हासिल की है।
सुघर सिंह मेमोरियल, सैफई की छात्रा रिया यादव समेत चौधरी सुघर सिंह, जसवंतनगर के छात्र आकाश, आयुश कुमार, मोनू बद्येल, आकांक्षा, अक्क्षिता यादव, अंशिका, अुनष्का, अनुष्का सिकरवार, दीक्षा, खुशी और रौनक ने 483 अंकों के साथ प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। सुघर सिंह कॉलेज के छात्र रामजीवन, मनीशा वर्मा, रोहिनी यादव और समीक्षा ने 482 अंक हासिल किए और प्रदेश में आठवें स्थान पर रहे।
प्रदेश स्तर की 10वीं रैंक में ये छात्र रहे शामिल
प्रदेश की नौवें स्थान पर भी इसी कॉलेज का कब्जा रहा और 481 अंकों के साथ पांच छात्रों ने बाजी मारी। इनमें अमित, अर्पिता, भूमि, दीक्षा और तान्या शामिल है। प्रदेश स्तर की 10वीं रैंक में इसी कॉलेज की मोहिनी, आस्था, मान्या यादव, नीलम, रोहिनी, साक्षी और ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज भरथना की छात्रा प्रगति तिवारी रहे हैं। इन छात्रों ने 480 अंक हासिल किए हैं।