फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board Result 2025 Father drives an auto daughter flies high in state with marks secures seventh position

UP Board Result: पिता चलाते ऑटो... बेटी ने अंकों से भरी उड़ान, पाया 7वां नंबर; श्रद्धा ने बताया कैसे पाई सफलता

Sat, 26 Apr 2025 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Apr 2025 11:24 AM IST
सार

कानपुर के पारितोष इंटर कॉलेज की छात्रा श्रद्धा दीक्षित ने हाईस्कूल में 96.83 फीसदी अंक पाकर शहर में दूसरा स्थान पाया है। श्रद्धा के पिता ऑटो चलाते हैं। श्रद्धा ने बताया कि वह स्कूल के अलावा रोजाना घर में भी करीब तीन से चार घंटे पढ़ाई करती हैं। 

विज्ञापन
UP Board Result 2025 Father drives an auto daughter flies high in state with marks secures seventh position
हाईस्कूल की छात्रा श्रद्धा दीक्षित अपने पिता आलोक और मां नीलम के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में श्यामनगर निवासी ऑटो चालक आलोक दीक्षित की बेटी श्रद्धा दीक्षित ने हाईस्कूल में 96.83 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में सातवां स्थान पाया है। शहर में उन्हें दूसरा स्थान मिला है। 
विज्ञापन


श्रद्धा पारितोष इंटर कॉलेज नौबस्ता की छात्रा हैं। जब परिणाम घोषित हुआ तो वह स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहीं थीं। प्रधानाचार्य डॉ. रचना अवस्थी ने उन्हें कक्षा में जाकर गले लगाया और बधाई दी।
विज्ञापन


श्रद्धा को सभी विषयों में ए-1 ग्रेड मिला है। उन्होंने हर विषय के प्रैक्टिकल में पूरे 30 अंक हासिल किए हैं। हिंदी में 94, अंग्रेजी-गणित में 99, विज्ञान में 98, सोशल साइंस में 95 और कला में 96 अंक मिले हैं। केमिस्ट्री उनका पसंदीदा विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की जिम्मेदारी संभालने वालीं मां नीलम ने बताया कि तीन संतानों में श्रद्धा सबसे छोटी और इकलौती बेटी है। दोनों बड़े बेटे धूपबत्ती बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचपन से पढ़ने में काफी होशियार है। 

कई बार परिवार को आर्थिक संकट से जूझना पड़ा पर खर्चों में कटौती की पर बेटी की पढ़ाई में काेई कमी नहीं होने दी। बेटी का सपना आर्मी में जाने का है। उसे दो साल से एनसीसी भी करा रहे हैं। कॉलेज के प्रबंधक संजय अवस्थी ने छात्रा को बधाई दी है।

 

लिख-लिखकर याद करने की आदत से मिली सफलता
श्रद्धा ने बताया कि वह स्कूल के अलावा रोजाना घर में भी करीब तीन से चार घंटे पढ़ाई करती हैं। स्कूल में पढ़ाए जाने वाले टॉपिक्स को घर पर रिवाइस करती हैं। हर टॉपिक्स के नोट्स बनाती हैं। लिख-लिख कर याद करने की आदत ने परीक्षा में अधिक अंक हासिल करने में मदद की है। सोशल मीडिया के बारे में पूछने पर बताया कि इतना समय नहीं है कि बर्बाद कर सकूं।

दिव्या बनना चाहती हैं इंजीनियर
वहीं, कानपुर के पनकी में स्थित सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज की छात्रा दिव्या अवस्थी ने हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में 96.67 प्रतिशत यानी 580 अंक हासिल कर प्रदेश में आठवां और जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पनकी निवासी पिता सुनील कुमार अवस्थी मेडिकल स्टोर संचालक हैं जबकि मां मनीषा घर संभालती हैं। दिव्या आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहती हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय ईश्वर और परिजनों को दिया है। 


 

पिता ने बताया कि बेटी की अध्यात्म में रुचि है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से पहले अनसाॅल्वड पेपर ज्यादा से ज्यादा हल करने का प्रयास किया था। उसकी बदौलत परीक्षा पास करने में मदद मिली है। दिव्या ने बताया कि बीटेक कर चुके भाई अनिकेत ने पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। बड़ी बहन अदिति बीएससी कर रही हैं। परीक्षा में सफलता पास पाने के लिए रोजाना आठ घंटे पढ़ाई की है। 

 

वह चीजों को याद करके लिखना ज्यादा पसंद करती हैं। जो टॉपिक्स घर में पढ़ने पर समझ में नहीं आते हैं, उन्हें स्कूल में शिक्षकों से पूछ लेती हैं। हर टॉपिक्स के नोट्स बनाती हैं। लिख-लिख कर याद करने की आदत ने परीक्षा में अधिक अंक हासिल करने में मदद की है। जो टॉपिक स्कूल में पढ़ाया जाता है उसे घर जाकर रिवाइस करती हैं। कॉलेज की प्रधानाचार्या रागिनी निगम ने बताया कि स्कूल के अन्य छात्रों हर्षित सक्सेना व श्लोक पोरवार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

आईएएस अफसर बन देश सेवा करना चाहते गगन
नौबस्ता स्थित पारितोष इंटर कॉलेज के छात्र गगन प्रजापति ने 96 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया। मूलरूप से बेहटा गंभीरपुर के रहने वाले गगन के पिता गोपालदास एक प्राइवेट अस्पताल में वार्ड बॉय और मां रंजनी देवी गृहिणी हैं। छोटा भाई अमन सातवीं कक्षा का छात्र है। गगन ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। समय मिलने पर वह सिविल परीक्षाओं की किताबों को पढ़ते हैं। 
 

अब उनका लक्ष्य 12वीं की परीक्षा में टॉपर बनना है। पहलगाम घटना पर उन्होंने कहा कि सरकार को कठोरता के साथ जवाब देना चाहिए। उन्होंने अपनी पढ़ाई का श्रेय माता-पिता के साथ स्कूल के प्रबंधक, प्रिंसिपल व शिक्षकों को दिया। उन्होंने गणित में 99 और हिंदी में 99, अंग्रेजी में 96, सामाजिक विज्ञान में 94, कला में 96 अंक प्राप्त किए हैं।

यह भी पढ़ें: UP Board 10th Topper List: दसवीं कक्षा में आपके शहर में किसने किया टॉप; यहां चेक करें जिलेवार लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed