{"_id":"6447c37ac62d1bd55f08b3a6","slug":"up-board-result-2023-students-of-hardoi-dominate-the-top-ten-list-of-the-state-two-boys-and-four-girls-are-i-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2023: प्रदेश की टॉप टेन सूची में हरदोई के छात्रों का दबदबा, दो छात्र और चार छात्राएं हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2023: प्रदेश की टॉप टेन सूची में हरदोई के छात्रों का दबदबा, दो छात्र और चार छात्राएं हैं शामिल
Tue, 25 Apr 2023 05:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 25 Apr 2023 05:42 PM IST
सार
Hardoi News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी हो चुका है। इसमें प्रदेश की टॉप टेन सूची में हरदोई के होनहारों ने सफलता का परचम लहराया है। इनमें हाईस्कूल के दो छात्र व एक छात्रा और इंटरमीडिएट की तीन छात्राओं को सूची में स्थान मिला है।
विज्ञापन
खुशियां मनाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा में हरदोई के छात्रों ने प्रदेश स्तर पर अपना परचम फहराया है। जिले के छह होनहारों ने बोर्ड की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का गौरवान्वित किया है। इनमें हाईस्कूल के दो छात्र व एक छात्रा और इंटरमीडिएट की तीन छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
यहां के रामलाल सिंह पब्लिक सदरपुर के निखिल कुमार ने हाईस्कूल में प्रदेश स्तर पर 6वें और जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज वर्मा ने प्रदेश में सातवां और जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर विष्णुपुरी की अंजली यादव ने प्रदेश में नौवां और जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वहीं इंटर के श्री दर्शन लाल इंटर कॉलेज के ईश्वरपुर साईं की रिया पटेल ने प्रदेश स्तर पर सातवां और जनपद में प्रथम, स्वामी रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज मलिहामऊ की शिवांगी मिश्र ने प्रदेश में आठवां और जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा श्री दर्शन लाल इंटर कॉलेज ईश्वरपुर साईं की मारिषा द्विवेदी ने प्रदेश में आठवां और जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन