{"_id":"593a738b4f1c1b901c9cb0b5","slug":"up-board-high-school-topper-tejasvi-interview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर तेजस्वी को अपने करियर की नहीं है कोई चिंता, वजह चौंका देंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर तेजस्वी को अपने करियर की नहीं है कोई चिंता, वजह चौंका देंगी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड टॉपर तेजस्वी
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाने वाली तेजस्वी देवी विश्वकर्मा को सुबह की पढ़ाई पर ज्यादा भरोसा है । उनका कहना है कि वह याद करने वाले विषय सुबह पढ़ती थी और हल करने वाले विषयों को शाम के समय। सुबह माइंड फ्रेश रहता है इसी चीजे आसानी से याद हो जाती है। तेजस्वी जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर, फतेहपुर की छात्रा है और इसी मोहल्ले में रहती भी है। तेजस्वी के पिता शिव शरण विश्वकर्मा विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री हैं।पारिवारिक पृष्ठभूमि में इनका एक कारखाना है जिसमें ट्रॉली बनती है।
विज्ञापन
Trending Videos
रात को 10:00 बजे सो जाती हैं तेजस्वी
यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर तेजस्वी देवी
तेजस्वी की मां उषा देवी गृहणी हैं । वह बेटी की इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित हैं। कक्षा 7 में पढ़ने वाली छोटी बहन आरती भी गदगद है , कारखाने में पिता का साथ देने वाले बड़े भाई पंकज को अपनी बहन पर गुमान है कि उसने प्रदेश में पहला स्थान पाकर फतेहपुर जिले का मान बढ़ाया।
दूसरी और तेजस्वी देवी का कहना है कि वह रात को 10:00 बजे सो जाती हैं पर सुबह 3:30 से 4:00 बजे जगना उसकी दिनचर्या है । स्कूल की तैयारी से पहले वह कम से कम डेढ़ घंटे जम कर पढ़ाई करती है ।
सुबह उठकर थोड़ी देर टहलना दिनचर्या में शामिल है । इससे शरीर और मन दोनों को मजबूती मिलती है तेजस्वी का कहना है कि वह अभी करियर नहीं बल्कि पढ़ाई पर ही फोकस करना चाहती है। आगे चलकर टीचर बनने की तमन्ना है। तेजस्वी के मुताबिक वह शिक्षा का उजाला पूरे भारत में फैलाना चाहती हैं।