UP Board: सूबे में दसवीं में जिले को चौथा और इंटर में 16वां स्थान, 12वीं में एक रैंक का नुकसान…10वीं में फायदा
Kanpur News: यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में कानपुर पिछले साल के मुकाबले हाईस्कूल में एक पायदान ऊपर हुआ है। वहीं, इंटर में एक रैंक का नुकसान हुआ है।
- 94.35 प्रतिशत रहा 10वीं का परिणाम।
- 84.45 फीसदी रहा 12वीं का परिणाम।
विस्तार
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। शहर में 10वीं का परिणाम 94.35 फीसदी गया और 12वीं का परिणाम 85.45 फीसदी गया है। पिछले साल की तुलना में शहर को हाईस्कूल में एक रैंक का लाभ और इंटरमीडिएट में एक रैंक का नुकसान हुआ है। इस साल हाईस्कूल में कानपुर नगर को चौथा स्थान और इंटर में 16वां स्थान मिला है।
पिछले साल हाईस्कूल में कानपुर को पांचवां स्थान और इंटर में 15वां स्थान प्राप्त किया था। हाईस्कूल में इस बार 46,673 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा में 44,110 छात्र शामिल हुए। 41,616 छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, इंटरमीडिएट में 46294 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 39557 छात्र पास हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 85.45 फीसदी रहा। डीआईओएस अरुण कुमार का कहना है कि परीक्षा परिणाम काफी अच्छा गया है। स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
बीते सालों में 10वीं में जिले का परिणाम
वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत
2016 90.20
2017 84.14
2018 87.15
2019 90.57
2020 91.64
2021 95.00
2022 93.51
2023 94.41
2024 94.35
पिछले वर्षों में 12वीं का परीक्षा परिणाम
वर्ष पास प्रतिशत
2016 94.33
2017 86.76
2018 86.85
2019 71.81
2020 86.10
2021 95
2022 87.69
2023 80.42
2024 80.42
प्रदेश में कानपुर का स्थान
वर्ष 10वीं 12वीं
2015 17 34
2016 25 19
2017 25 09
2018 19 21
2019 06 09
2020 05 39
2021 04 06
2022 03 28
2023 01 17
2024 05 15
कानपुर मंडल के जिलों की रैंक
हाईस्कूल रैंकिंग
कन्नौज 35
इटावा 20
कानपुर देहात 51
फर्रुखाबाद 65
औरैया 50
इंटरमीडिएट रैंकिंग
कन्नौज 27
फर्रुखाबाद 42
कानपुर देहात 36
औरैया 44
इटावा 31