फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board: 4,611 students skipped the Hindi exam on the first day in both shifts.

यूपी बोर्ड : पहले दिन दोनों पालियों में 4611 ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

Thu, 19 Feb 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 4,611 students skipped the Hindi exam on the first day in both shifts.
पेपर सरल आने पर खुशी जतातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। जिले के 124 केंद्रों पर बुधवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 46159 परीक्षार्थियों में से 43667 उपस्थित और 2492 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी एवं हिंदी सामान्य विषय की परीक्षा हुई। इनमें कुल 45103 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 42984 ने परीक्षा दी, जबकि 2119 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



सभी केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही। परीक्षा के दौरान सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और उड़न दस्ते सक्रिय रहे। गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने हिंदी का प्रश्नपत्र सरल और पाठ्यक्रम आधारित बताया। उनका कहना था कि प्रश्न सीधे और समझने योग्य थे, जिससे उन्हें प्रश्नों को हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। यशोदानगर स्थित केंद्र में पेपर देने आए सूर्यांश राजपूत ने बताया कि हिंदी का पेपर काफी आसान आया। जो भी हमने अच्छे से पढ़ा था, उसी में से प्रश्न पूछे गए थे, जिससे पेपर हल करने में आत्मविश्वास बना रहा। वहीं राजसिंह ने बताया कि तैयारी के अनुसार ही पेपर आया, इसलिए किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed