{"_id":"62adf0dc15fdf214a911ac51","slug":"up-board-10th-result-2022-nancy-got-5th-position-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 10th Result 2022: ऑटो चालक की बेटी ने बगैर कोचिंग प्रदेश में पाया 5वां स्थान, आईपीएस बनना चाहती हैं नैन्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 10th Result 2022: ऑटो चालक की बेटी ने बगैर कोचिंग प्रदेश में पाया 5वां स्थान, आईपीएस बनना चाहती हैं नैन्सी
Sat, 18 Jun 2022 09:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:06 PM IST
सार
नैन्सी वर्मा ने 10वीं में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 5वां और कानपुर में चौथा स्थान हासिल किया है। नैन्सी आईपीएस बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
नैन्सी वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑटो चालक की बेटी नैन्सी वर्मा ने हाईस्कूल में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पांचवां और कानपुर में चौथा स्थान हासिल किया है। शिवाजी इंटर कालेज अर्रा की छात्रा नैन्सी ने यह कमाल बगैर कोचिंग के कर दिखाया है। नैन्सी आईपीएस बनना चाहती हैं।
कहती हैं इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। जरौली फेज टू निवासी नैन्सी वर्मा के पिता सुनील वर्मा ऑटो चालक हैं। मां मंजू वर्मा घरेलू महिला हैं। नैन्सी ने दूसरे छात्र-छात्राओं को संदेश दिया है कि खुद पर भरोसा करें और अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। सफलता जरूर हाथ लगेगी। यह भी कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं है। टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें। नैन्सी का एक भाई सत्यम और बहन सान्या भी है।
मूलमंत्र : टाइम टेबल बनाकर करें पढ़ाईं
स्कोर कार्ड : 582/600