{"_id":"60e92e83441d7b7c0d296e76","slug":"up-block-pramukh-chunav-2021-election-voting-will-start-in-a-while-a-close-fight-in-bjp-sp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Block Pramukh Chunav: इटावा के बाद कानपुर देहात में कई राउंड फायरिंग, यहां एसपी को जड़ा तमाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Block Pramukh Chunav: इटावा के बाद कानपुर देहात में कई राउंड फायरिंग, यहां एसपी को जड़ा तमाचा
Sat, 10 Jul 2021 12:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:31 PM IST
सार
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच कानपुर सहित आसपास के जिलों में क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है। इस बीच इटावा, हमीरपुर में पुलिस और सपा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच फायरिंग और पथराव हुआ है।
विज्ञापन
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: इटावा में आंसू गैस का गोला दागता पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर घमासान जारी है। आज 11 बजे से कानपुर सहित आसपास के जिलो में क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन कई क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। आज 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं इटावा, हमीरपुर में पुलिस और सपा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच फायरिंग और पथराव हुआ है।
हमीरपुर इटावा के बाद कानपुर देहात के सरवनखेड़ा में ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी की भाभी माया त्रिवेदी व उर्वशी सिंह के समर्थकों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव हुआ है। पथराव से दोनों पक्षों की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। एक युवक को को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे हैं।
इटावा के बढ़पुरा ब्लॉक में सपा-भाजपा की टक्कर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं की तरफ से एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई।एसपी सिटी को भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से थप्पड़ मारने की सूचना भी आ रही है। सपा भाजपा समर्थकों पर पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए। बवाल को बढ़ता देख स्पेशल पुलिस बुलाई गई है। भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया और जिला अध्यक्ष के साथ पुलिस की कहासुनी भी हुई है।

हमीरपुर में भाजपा सपा समर्थकों में बवाल
- फोटो : amar ujala
कानपुर- चौबेपुर, भीतरगांव, पतारा, बिल्हौर और ककवन ब्लाक के प्रमुख पद को लिए मतदान जारी है। इन सीटों पर भाजपा और सपा के बीच मुकाबला है। चौबेपुर में सपा भाजपा समर्थकों द्वारा नारेबाजी करने पर पुलिस ने लाठियां पटक कर खदेड़ दिया। यहां सपा के पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला के भतीजे अनुभव शुक्ला और भाजपा समर्थित प्रत्याशी के बीच मुकाबला है। बिधनू, शिवराजपुर, घाटमपुर और कल्याणपुर में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। भाजपा ने बाकी छह सीटों पर भी जीत का दावा किया है। सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हो रहा है।
कानपुर देहात- जिले में 10 ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ने अधिकारियों के साथ मतदान स्थल का निरीक्षण किया। सरवनखेड़ा सीट पर निर्दलीयों के बीच कड़ा मुकाबला है तो अमरौधा में विधायक विनोद कटियार की पत्नी प्रमिला की सपा समर्थित प्रत्याशी से टक्कर है।
औरैया- जिले के पांच ब्लॉकों में ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए वोटिंग जारी है। 3 बजे तक वोट पड़ेंगे। इसके बाद वोटों की गिनती होगी। सभी ब्लॉकों में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रेक्षक, डीएम, एसपी निरीक्षण पर है। अजीतमल, सहार और बिधूना में अधिकांश मतदाता अंदर जा चुके है। एरवाकटरा और अछल्दा में सपा के कुछ बीडीसी पहुंचने बाकी है। मतदान की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए ड्रोन लगाया है। ब्लॉक गेट से दो सौ मीटर पहले सभी को रोका गया। कुछ बीडीसी सदस्यों को ई-रिक्शा से ब्लॉक तक भेजा गया।

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर- जिले के सुमेरपुर ब्लाॅक में सपा प्रत्याशी जयनारायण यादव की गाड़ी पर भाजपा समर्थकों ने हमला बोल तोड़फोड़ की है। सपा प्रत्याशी के भाई के साथ मारपीट की गई। हरदोई के भरावन में वाहन निकालने को लेकर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री और सीओ संडीला महावीर सिंह के बीच तीखा विवाद हुआ।
फतेहपुर- ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से मतदान जारी है। जिले के बारह विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सभी विकास खंडों में भाजपा व सपा उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है। नामांकन में हुए बवाल को लेकर मतदान व मतगणना में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। ड्रोन कैमरे से निगरानी के साथ मुख्य गेट से केवल मतदाता बीडीसी को ही प्रवेश दिया जा रहा है। अतिसंवेदनशील ब्लाॅक तेलियानी, विजयीपुर, हथगाम, खजुहा व धाता में अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मतदान के पहले ही सभी ब्लाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इटावा- कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद के पांच ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए वोटिंग जारी है भरथना, बसरेहर, महेवा, चकरनगर व बढ़पुरा ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा वोट डाले जा रहे हैं। हर ब्लाक पर गेट पर ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। केवल क्षेत्र पंचायत सदस्य को ही मतगणना केंद्र में जाने की इजाजत है। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होगी और चार बजे तक परिणाम आने की संभावना है। चकरनगर में अब तक 33 वोटरों ने मतदान किया है। कुल 44 बीडीसी सदस्य मतदान करेंगे। अभ 11 वोटर शेष हैं।

कन्नौज- जिले के आठ ब्लाॅकों में छह सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद उमर्दा और गुगरापुर ब्लाॅक में मतदान हो रहा है। दोनों ब्लाकों में सपा और भाजपा प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला है। सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन से निगरानी की जा रही है। शनिवार सुबह डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत कुमार वर्मा उमर्दा ब्लाक में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उमर्दा में भाजपा से अजय वर्मा व उनकी पत्नी ज्योतिष्ना वर्मा हैं तो दूसरी ओर सपा से अनुराधा देवी व उनके समर्थक प्रीतमा का नामांकन दाखिल हुआ था। यहां 145 क्षेत्र पंचायत सदस्य वोटिंग करेंगे, जबकि गुगरापुर में 33 सदस्य मतदान करेंगे। गुगरापुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संदीप चतुर्वेदी और समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी इसरार खान चुनाव मैदान में हैं।
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट- ब्लाॅक प्रमुख चुनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर शांति पूर्ण ढंग से चुनाव कराने की कवायद में जुटा है। जनपद के पांच ब्लाॅकों में से दो ब्लाॅकों में भाजपा के दो प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं मानिकपुर व कर्वी में सपा भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला। पहाड़ी ब्लाॅक में भाजपा प्रत्याशी व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला। तीनों ब्लाॅकों में भाजपा के दिग्गज नेताओं व सपा के नेताओ ने अपने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
इटावा में बवाल के बाद पुलिस की निगरानी में वोड डालने जातीं बीडीसी सदस्य
- फोटो : amar ujala
महोबा- ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिले के चार ब्लाक में से विकास खंड कबरई और चरखारी में कड़ी सुरक्षा के बीच शांति पूर्ण मतदान जारी है। जबकि पनवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी अंजना अनुरागी और जैतपुर ब्लॉक में संदीप राजपूत निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। सबसे बड़े ब्लॉक कबरई में 130 और चरखारी में 57 क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं।
कबरई सीट पर राजू सिंह, राम बालक पांडेय, प्रभात पाठक और सपा से वैभव सिंह मैदान में हैं। भाजपा ने कबरई सीट पर कोई भी अधिकृत प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। चरखारी ब्लॉक में सपा की प्रवेश कुमारी व भाजपा की सीमा कुशवाहा के बीच कड़ी टक्कर है। दोनों केन्द्रों पर पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। प्रत्येक सदस्य की गहन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
प्रेक्षक अमरनाथ, जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार व एसपी सुधा सिंह दोनों मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। वहीं ब्लाक चरखारी में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा कुशवाहा ने सपा प्रत्याशी के वोट डालने के बाद भी बूथ पर बैठकर उनके वोटरों को प्रभावित करने का आरोप लगा कर हंगामा काटा।
वोट डालने के बाद बाहर निकली और चुनाव आरओ और एआरओ के द्वारा लापरवाही को लेकर समर्थकों के साथ नारे बाजी शुरू कर दी। पुलिस बल ने उन्हें समझा कर शांत कराया। उपजिलाधिकारी पियूष जायसवाल और सीओ उमेश कुमार ने जाकर सपा प्रत्याशी को बूथ से हटाकर दूर बैठाया।