फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up bjp president swatantra dev singh talk about corruption

भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सभी योजनाओं को किया गया ऑनलाइन- स्वतंत्र देव सिंह

Thu, 29 Aug 2019 11:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
up bjp president swatantra dev singh talk about corruption
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सभी योजनाओं को ऑनलाइन किया गया है। बतौर मुख्य अतिथि गुरुवार से शुरू पांच दिवसीय कृषि मेला के उद्घाटन पर उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन


इसमें किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग ने स्टाल लगाए। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं के विषय में बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रयागराज उद्यान विभाग के तकनीकी सहायक वीके सिंह ने किया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अभी तक कृषि विभाग की योजनाओं का बंदरबांट किया जाता रहा है। किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। खाद्य रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 1980 के दशक में हरित क्रांति की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को पर्याप्त जानकारी न होने की वजह से खेतों में अंधाधुंध रासायनिक खादों का उपयोग किया गया। इससे कुछ समय तो फसलों का उत्पादन अच्छा हुआ, लेकिन बाद में लागत लगाने के बाद भी किसानों को लाभ नहीं मिलने लगा।


गोबर, गोमूत्र से फसलों को तैयार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि कृषि फार्म में तैयार होने वाली फसलों का शोध होना चाहिए और किसानों को दिखाना चाहिए। अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि किसानों को खुशहाल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान मानधन योजना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed