फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Bike rider dies after being hit by a high speed loader

UP: तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

Mon, 18 Aug 2025 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Aug 2025 08:15 PM IST
सार

कानपुर-सागर हाईवे पर आईटीआई के पास हुई दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बाइक में पेट्रोल भरवाकर लौट रहा था। 

विज्ञापन
UP: Bike rider dies after being hit by a high speed loader
सुमित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-सागर हाईवे पर आईटीआई के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लोडर व बाइक खड्ड में गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने साल भर पहले प्रेम विवाह किया था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जगन्नाथपुर गांव निवासी ओमप्रकाश का पुत्र सुमित (22) गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। सोमवार की सुबह फायर स्टेशन के सामने स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद घर लौट रहा था। कानपुर-सागर हाईवे पर आईटीआई के पास घाटमपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, परिजनों ने बताया कि सुमित पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसने एक साल पहले सजेती थाना क्षेत्र के रैपुरा निवासी अलका के साथ प्रेम विवाह किया था। पत्नी को कानपुर फिल्म दिखाने के लिए लेकर जाने वाला था, इसीलिए बाइक में पेट्रोल भरवाने निकला था। पति की मौत से पत्नी अलका का रो-रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed