फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Bike collided with culvert, brother-in-law killed, both were residents of Chhatarpur in Madhya Pradesh

यूपी: बाइक पुलिया से टकराई, जीजा-साले की मौत, मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले थे दोनों

Fri, 18 Dec 2020 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Dec 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
UP: Bike collided with culvert, brother-in-law killed, both were residents of Chhatarpur in Madhya Pradesh
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
जालौन के गोहन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराने से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी जीजा और साले की मौत हो गई। बाइक और जेब में मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर परिजनोें को सूचना दी। देर शाम तक परिवार के लोग नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


छतरपुर जिले के रगौली निवासी शैलेंद्र सिंह (40) पुत्र जगत सिंह गुरुवार रात बाइक से रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी रिश्तेदारी में जा रहे थे। उनके साथ साला दिग्विजय सिंह (35) पुत्र मुन्ना सिंह निवासी ग्राम बेहटा जिला छतरपुर था। गोहन में इंटर कालेज के पास करीब 11 बजे बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार जीजा और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर गोहन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और 108 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस आने से पहले शैलेंद्र ने दम तोड़ दिया। दिग्विजय को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को शवदाह गृह में रखवा दिया है। जेब में मिले कागजों और बाइक के कागजों के आधार पर मृतकों की शिनाख्त कर पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रफ्तार तेज होने से बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई थी। बाइक शैलेंद्र चला रहा था। दोनों बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। इंस्पेक्टर राजीव कुमार वैस ने बताया कि अभी परिजन नहीं आए हैं। बाइक सवारों के नशे में होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed