फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Bhadras's Gram Pradhan will be special guest in Independence Day celebrations in Delhi

UP: भदरस के ग्राम प्रधान दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे विशेष अतिथि

Mon, 11 Aug 2025 03:38 PM IST
शिखा पांडेय हरी मिश्र, अमर उजाला
हरी मिश्र, अमर उजाला Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Aug 2025 03:38 PM IST
सार

पेयजल व स्वच्छता कार्य पर प्रदेश के चार प्रधानों का चयन हुआ है। निदेशक स्वच्छ भारत मिशन व जल शक्ति मंत्रालय के बुलावे पर भदरस के ग्राम प्रधान  दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन
UP: Bhadras's Gram Pradhan will be special guest in Independence Day celebrations in Delhi
भदरस गांव की चमचमाती गली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदरस ग्राम पंचायत के प्रधान जय नारायन सिंह स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रदेश से चार चार ग्राम प्रधानों को निदेशक स्वच्छ भारत मिशन व जल शक्ति मंत्रालय की ओर से बुलाया गया है, इनमें जय नारायन सिंह भी हैं। अपनी ग्राम सभा में पानी व स्वच्छता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें यह मौका मिला है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश से चार ग्राम प्रधानों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में नामित किया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से चारों प्रधानों की प्रेरणादायी उपलब्धियों की एक पुस्तिका भी प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान जय नारायन सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वच्छता और पेयजल के लिए विशेष व आधुनिक तरीके से कार्य किए हैं। कुछ दिन पहले लखनऊ से टीम ने आकर सर्वे किया था। उसी के बाद उनका नाम चुना गया है। बताया कि 13 अगस्त की शाम को वह दिल्ली पहुंचेंगे। 14 अगस्त को पंचायती राज विभाग के कार्यक्रम और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। 16 अगस्त को दिल्ली दर्शन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कानपुर से उन्हें और कासगंज, मिर्जापुर व रामपुर जिले के एक-एक ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है। एडीओ विनोद कुमार झा ने बताया कि भदरस ग्राम प्रधान को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्राम पंचायत में इन कराए गए कार्यों से हुआ चयन
वित्तीय वर्ष 2024-25 में दो नवीन आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कर उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संचालन के लिए सौंपा। ग्राम पंचायत के संविलयन विद्यालय ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी 19 मानकों को पूरा कर बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया। स्वच्छता के तहत आधुनिक नालियों का निर्माण तथा सड़कों के सुदृढ़ीकरण से स्वच्छता और आवागमन व्यवस्था में सुधार हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घर-घर से ई-रिक्शा से कूड़ा-कचरा एकत्र किया जा रहा है, जिससे 40 हजार से अधिक स्वच्छता शुल्क प्राप्त हुआ है। जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2020 से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed