फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up assembly election read fatehpur six constituencies geography

यूपी चुनाव: पढ़िए फतेहपुर की छह सीटों का भूगोल और राजनीतिक समीकरण

Wed, 22 Feb 2017 11:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
up assembly election read fatehpur six constituencies geography
डेमो
यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे दौर में गुरुवार को मतदान होगा। इस चरण के अंतर्गत प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और रायबरेली समेत कुल 12 जिलों की 53 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में राजा भैया, प्रमोद तिवारी, कैबिनेट मंत्री शिवकांत ओझा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती सिद्धार्थनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। 
विज्ञापन


फतेहपुर जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतदाता कल सभी प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। फतेहपुर की इन छह विधानसभाओं का भूगोल की जानकारी यहां दे रहे हैं... 
विज्ञापन


जहानाबाद विधानसभा- 238
यह सीट ब्राह्मण बनाम कुर्मी रिजल्ट देती आई है। जहानाबाद सपा के लिए काफी अहम है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम इसी विधानसभा के लहुरीसराय गांव के निवासी हैं। सपा सिटिंग विधायक मदन गोपाल वर्मा को लड़ा रही है। यहां से बसपा ने जातीय समीकरण और बेस वोट को जेहन में रखते हुए राम नारायन निषाद को उतारा है। भाजपा ने इस सीट पर लड़ने की बजाय अपना दल के जय कुमार जैकी को सीट दी है। कुर्मी बिरादरी के चलते यह सिटिंग विधायक के लिए मुसीबत बन सकते हैं। भाजपा के बेस वोट माने जाने वाले ब्राह्मण वोटरों की नजदीकियां रालोद प्रत्याशी आदित्य पांडेय की ओर बंट गई है। आदित्य भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी मैदान में-
हरी प्रसाद मानव शक्ति पार्टी, गिरीश चंद्र भा.सु.से., श्रीनारायन लोकदल, विवेक कुमार भारतीय क्रांति दल, कृष्णदत्त फौजी जनता पार्टी, मनोज कुमार जय हिंद जय भारत, प्रेमनारायन अखिल भारतीय स्वराज दल, शिव नारायन भारतीय रक्षक दल, श्रीराम स.द., अनूप जन अधिकारी पार्टी व निर्दलीय जगदीश्वर
मतदाता- 295885
पुरुष मतदाता- 163940 
महिला मतदाता- 131942
थर्ड जेंडर- 3
मतदान केंद्र- 268
मतदेय स्थल- 333
संवेदनशील केंद्र- 24
ज्वलनशील केंद्र- 13
पोलिंग पार्टियां- 333
रिजर्व पार्टियां- 33

बिंदकी विधानसभा- 
यह सीट जिले की हाई प्रोफाइल सीट है। यहां से बसपा के सिटिंग विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा लगातार दो बार से जीत रहे हैं। यह चुनाव उनके लिए अहम है क्योंकि अगर फिर उन्हें जनता चुनती है तो वह जीत की हैट्रिक मारेंगे। सपा ने वैश्य बिरादरी के रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्त को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने करण सिंह पटेल को उतारा है। सपा से पहले पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक को टिकट मिला था। ऐन वक्त पर इसे काट दिया गया। जिसके बाद जनसेवक भालोद के बैनर तले मैदान में हैं। यहां रालोद उम्मीदवार के रूप में नगर पंचायत जहानाबाद की चेयरपरसन शाहीन हसन चुनाव लड़ रही हैं। यह मरहूूम विधायक सैय्यद कासिम हसन की बेगम हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह ने सपा को समर्थन दे दिया है लेकिन ईवीएम में कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। 

यह भी मैदान में-  
मुबारक अली फौजी जनता पार्टी, राम बाबू जय हिंद जय भारत, रीता देवी बहुजन मुक्ति मोर्चा, आचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी भारतीय स्वराज्य दल व निर्दलीय सेवालाल
मतदाता- 296731
पुरुष मतदाता- 162487 
महिला मतदाता- 134236   
थर्ड जेंडर- 8
मतदान केंद्र- 224
मतदेय स्थल- 315
संवेदनशील केंद्र- 32
ज्वलनशील केंद्र- 21
पोलिंग पार्टियां- 315
रिजर्व पार्टियां- 32

सदर  विधानसभा- 240 
यह सीट जिले की मुख्य सीट मानी जाती है। यहां से भाजपा से सिटिंग विधायक विक्रम सिंह हैं। बसपा ने जहानाबाद से पिछला चुनाव लड़ कर रनर रहे समीर त्रिवेदी को उतारा है। सपा ने सदर नगर पालिका के चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी को टिकट दिया है। विक्रम को जहां अपनी जीत बरकरार रखने की चुनौती है तो चंद्र प्रकाश को जनप्रतिनिधित्व में और गहरी पैठ होने का अहसास कराने की। बसपा के समीर के सामने पार्टी में साख बचाने की चुनौती है। यहां लोधी और मुस्लिम वोट जिस करवट बैठेगा, पलड़ा उसी का भारी होने की उम्मीद है।

यह भी हैं मैदान में-
विक्रम सिंह लोधी रालोद, राज कुमार विकास इंसाफ पार्टी, गया प्रसाद सीपीआईएम, कमलेश कुमारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, सुरेश कुमार बहुजन मुक्ति मोर्चा, रमेश परिवर्तन समाज पार्टी व निर्दलीय गंगा प्रसाद, मोहम्मद अनवर, सौरभ मिश्रा, बाबू राम और दुर्गा प्रसाद
मतदाता-  332458
पुरुष मतदाता- 176913  
महिला मतदाता- 155526
थर्ड जेंडर- 19 
मतदान केंद्र- 199
मतदेय स्थल- 341
संवेदनशील केंद्र- 26
ज्वलनशील केंद्र- 06
पोलिंग पार्टियां- 341
रिजर्व पार्टियां- 34

अयाहशाह विधानसभा- 
इस सीट पर इस चुनाव में प्रदेश की निगाहें लगीं है। यहां से बसपा के सिंबल से चार बार से सिटिंग विधायक अयोध्या प्रसाद पाल फिर मैदान मेें हैं। हालांकि इस बार वह हाथी की बजाय साइकिल पर सवार हैं। सपा ने इन्हें प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने पहले इस सीट पर देव कुमार उर्फ भोलेपाल को उतारा था। बाद में राम बहादुर उर्फ तेज बहादुर सिंह को टिकट दे दिया। इसके बाद देव कुमार रालोद से मैदान में हैं। यहां से भाजपा के विकास गुप्ता मैदान में हैं। यह पूर्वमंत्री राधेश्याम गुप्त के बेटे हैं।  
यह भी हैं मैदान- रामराज हिन्दू महासभा, अब्बास मेंहदी पीस कमेटी, छोटे लाल प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, होरा लाल भारतीय क्रांति रक्षक दल और निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णपाल, सुखराज, राज कुमार, हेमलता, बीएल राय व भोलानाथ 
मतदाता-  260439
पुरुष मतदाता- 142910   
महिला मतदाता- 117521  
थर्ड जेंडर- 8
मतदान केंद्र- 180 
मतदेय स्थल- 266
संवेदनशील केंद्र- 12
ज्वलनशील केंद्र- 10
पोलिंग पार्टियां- 266
रिजर्व पार्टियां- 27

हुसैनगंज विधानसभा- 
इस सीट से बसपा के सिटिंग विधायक मोहम्मद आसिफ मैदान में हैं। कांग्रेस से पिछले चुनाव की रनर ऊषा मौर्या मैदान में हैं। इन्हें सपा का समर्थन गठबंधन के चलते मिला है। भाजपा से पूर्व विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह हैं। रालोद से पप्पू सिंह चौहान उम्मीदवार हैं। 2012 में बनी इस सीट में सभी प्रत्याशियों के अपने-अपने दावे हैं। सपा के सीएम ने पहले से सपा के घोषित प्रत्याशी मोहम्मद सफीर को सरकार बनने पर लालबत्ती का भरोसा देकर गठबंधन मजबूत करने को कहा है। ऐसे में मोहम्मद सफीर की तेजी से मुस्लिम मतदाता ऊहापोह की स्थिति में हो गया है। 


यह भी हैं मैदान में- 
कुलदीपक आदर्श लोकदल, आशीष शिव सेना, शमशेर फौजी जनता पार्टी, शमशाद अहमद बहुजन शक्ति पार्टी, निर्दलीय राजेश साहू व इशरार 
मतदाता- 286736
पुरुष मतदाता- 156157   
महिला मतदाता- 130577  
थर्ड जेंडर- 2
मतदान केंद्र- 237
मतदेय स्थल- 313
संवेदनशील केंद्र- 34
ज्वलनशील केंद्र- 09
पोलिंग पार्टियां- 313
रिजर्व पार्टियां- 31

खागा सुरक्षित विधानसभा- 
इस सीट से भाजपा की सिटिंग विधायक कृष्णा पासवान मैदान में हैं। बसपा ने संगठन में 11 साल जिलाध्यक्ष रहे सुनील कुमार गौतम को टिकट दिया है। सपा यहां नहीं है। वह कांग्रेस के प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार को समर्थन कर रही है। हालांकि गिहार कांग्रेस से पहले सपा में ही थे। प्रत्याशी दूसरा होने से सपा के बागी बनकर उभर रहे थे। सीपीआई के हीरालाल इस क्षेत्र के पुराने कम्युनिस्ट हैं।  जिले की यह एक ऐसी इकलौती सीट हैं, जहां से केवल छह लोग चुनाव लड़ रहे हैं। सिटिंग विधायक को अपनी सीट बनाये रखने की चुनौती है तो सुनील गौतम सार्वजनिक चुनाव के लिए नए। हालांकि बसपा का कैडर अन्य को भी अपने पाले में लाने के लिए लगा है। ओम प्रकाश गिहार की पैठ भी है। ऐसे में यहां का मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। 

यह भी हैं मैदान मेें- 
राजेश राव रालोद व अनिल कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी  
मतदाता-  323390
पुरुष मतदाता- 175446  
महिला मतदाता- 147940 
थर्ड जेंडर- 4
मतदान केंद्र- 250
मतदेय स्थल- 350
संवेदनशील केंद्र- 24
ज्वलनशील केंद्र- 06
पोलिंग पार्टियां- 350
रिजर्व पार्टियां- 35
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed