Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: After a fight with his girlfriend, he strangled her to death

UP: नशेबाजी के बाद प्रेमिका से झगड़ा हुआ तो गला रेतकर शव फूंका, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, कंकाल बरामद

Fri, 22 Mar 2024 12:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 22 Mar 2024 12:30 AM IST
सार

महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन माह बाद प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने महिला का कंकाल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
UP: After a fight with his girlfriend, he strangled her to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रेमिका से नशेबाजी के बाद झगड़ा हुआ तो प्रेमी ने गला रेता फिर घास-फूस डालकर शव फूंक दिया। सर्विलांस की मदद से पुलिस तीन महीने बाद मामले का खुलासा कर पाई है। गुरुवार को हमीरपुर पुलिस आरोपी को लेकर सचेंडी के धरमंगदपुर गांव पहुंची। यहां प्रेमी ने शव के जले हुए अवशेष बरामद कराए। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन के बाद अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला के तीन बेटियां व दो बेटे हैं। पहली बेटी की शादी हो चुकी है। पति मजदूरी करता है। पति ने पुलिस से शिकायत की थी 21 दिसंबर 2023 को पत्नी सुमेरपुर बाजार जाने की बात कह घर से निकली, फिर नहीं लौटी। 25 दिसंबर को सुमेरपुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई तो बिधनू निवासी 24 वर्षीय सुखवीर यादव से घंटों बातचीत निकली। 21 व 22 दिसंबर को दोनों के मोबाइलों की लोकेशन भी एक ही निकली।

विज्ञापन
Trending Videos

हमीरपुर पुलिस ने दो दिन पूर्व सुखवीर को घर से उठाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। बताया कि दो साल पहले महिला गांव में धान काटने आई थी। तभी नजदीकियां बढ़ गईं। कभी सुखवीर हमीरपुर जाता तो कभी महिला हमीरपुर से यहां आ जाती थी। 21 दिसंबर को वह यहां आ गई थी। यहां नहर किनारे टेंट लगाकर दोनों रहे। 22 दिसंबर को दोनों ने शराब पीने के बाद संबंध बनाए। इसी नशेबाजी के बाद विवाद हो गया तो गुस्से में सीने पर बैठ कर चाकू से गर्दन रेत दी और घासफूस इकट्ठा कर शव के ऊपर कंबल रख कर आग लगा दी। इसके बाद वहां से भाग गया। एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कंकाल बरामद हुआ है। सचेंडी पुलिस ने पंचनामा भर कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमीरपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सुखवीर से शादी करना चाहती थी महिला
सुखवीर ने बताया कि महिला उससे शादी करना चाहती थी। वह उसे अक्सर साथ भागने का दबाव डालती थी। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने का राजी नहीं थी। इसके चलते उसे रास्ते से हटाना पड़ा।
विज्ञापन

हमीरपुर पुलिस की कस्टडी में है आरोपी
एसीपी ने बताया कि सुखवीर हमीरपुर पुलिस की कस्टडी में है। वर्तमान में उसे सचेंडी थाने लाया गया है। शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आरोपी को हमीरपुर पुलिस अपने साथ ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed