फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Absconding accused in journalist murder case arrested

UP: पत्रकार हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, शुभममणि त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हुई थी हत्या

Fri, 01 Aug 2025 12:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 01 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
UP: Absconding accused in journalist murder case arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी में 19 जून 2020 को पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या के मामले में 16 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। दो आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 जमानत पर बाहर है। एक आरोपी पांच वर्ष से फरार चल रहा था। गुरुवार को लखनऊ एसटीएफ ने पकड़ कर गंगाघाट पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


ब्रह्म नगर मोहल्ले के अहमद नगर मोड़ निवासी शुभममणि त्रिपाठी की 19 जून 2020 को सहजनी तिराहे के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुभममणि के बड़े भाई ऋषभ मणि त्रिपाठी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कन्हैया, दिव्या, राघवेंद्र अवस्थी समेत 16 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें कन्हैया व आरोपी अब्दुल बारी की बीमारी के चलते मौत हो गई। अन्य 13 आरोपी जमानत पर बाहर है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक आरोपी कौशल किशोर उर्फ अपराधी निवासी ब्रह्म नगर घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार को दोपहर लखनऊ एसटीएफ ने मरहला चौराहे से आजाद मार्ग के बीच उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed