फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: A speeding DCM collided with a motorcycle, killing two youths

UP: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Wed, 17 Sep 2025 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
UP: A speeding DCM collided with a motorcycle, killing two youths
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सजेती थाना क्षेत्र के भदवारा गांव के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार डीसीएम बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए भाग गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों को समझाबुझा कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मुगल रोड पर स्थित भदवारा गांव निवासी सुघर पाल (36) अपने साथी गांव निवासी इरफान (32) के साथ बाइक से कैंथा गांव गया था। बुधवार की शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। भदवारा गांव के पास पहुंचते ही घाटमपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिले पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। पुलिस ने सभी को समझाने बुझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टक्कर मारने वाले डीसीएम की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed