फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: 45 lakhs cheated from BJP leader of Kanpur and 60 lakh from teacher of Gorakhpur

यूपी: विधानसभा का टिकट दिलाने के नाम पर कानपुर की भाजपा नेत्री से 45 और गोरखपुर की शिक्षिका से 60 लाख ठगे

Mon, 02 Aug 2021 08:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 02 Aug 2021 08:59 AM IST
सार

ठग अब भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। चार पीड़ितों ने मेरठ के अलग-अलग थानों में इस ठग के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
UP: 45 lakhs cheated from BJP leader of Kanpur and 60 lakh from teacher of Gorakhpur
ठगी की शिकार पूजा बंसल (भाजपा नेता) - फोटो : amar ujala

विस्तार

संघ का पदाधिकारी बन भाजपा नेताओं और संघ के लोगों को ठगने वाला विष्णु बाबू दिवाकर को लेकर रविवार को बड़ा खुलासा हुआ। विष्णु ने कानपुर की एक भाजपा नेत्री से 45 लाख और गोरखपुर की एक इंटर कॉलेज की शिक्षिका से 60 लाख रुपये की ठगी की थी। इन दोनों महिलाओं ने कानपुर आउटर के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन


चार पीड़ितों ने मेरठ के अलग-अलग थानों में इस ठग के खिलाफ तहरीर दी है। ठग अब भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। विनायकपुर कल्याणपुर निवासी कमला देवी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी हैं। कमला देवी ने बताया कि काफी समय पहले विष्णु दिवाकर से उनकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


पहले जमीन और फिर कानपुर देहात की एक विधानसभा सीट से टिकट दिलाने के नाम पर करीब 45 लाख रुपये उनसे वसूल लिए। आरोप ये भी है कि एक मामले में विष्णु ने उनके नाम पर बैंक से करीब बीस लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जिसमें कमला देवी पर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब विष्णु दिवाकर का खेल उजागर हुआ है तो वह भी सामने आईं हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि विष्णु दिवाकर के खिलाफ जो भी शिकायतें आ रही हैं उनको एफआईआर में शामिल किया जाएगा। एक साथ सभी की जांच की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो अलग से भी मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। 

फर्जी रजिस्ट्री थमा वसूल ली रकम 
मंजू शुक्ला मूलरूप से बरेली की रहने वाली हैं। लखनऊ में उनका मायका है। गोरखपुर स्थित एक सरकारी इंटर कॉलेज में वह पढ़ाती हैं। मंजू ने बताया कि वह भाजपा की कई विंग में अलग-अलग पदों पर रह चुकी हैं। कुछ समय पहले लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में विष्णु दिवाकर से उनकी मुलाकात हुई थी।

तब उसने घाटमपुर में पावर प्लांट के पास जमीन खरीदवाने की बात कही थी। वह उसके झांसे में आकर पहले 28 लाख और फिर करीब 32 लाख रुपये और दिये। विष्णु ने एक रजिस्ट्री भी उनको दी। जो फर्जी निकली। पट्टे की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री थी। 

एक आईपीएस के साथ फोटो वायरल
विष्णु दिवाकर ने महायज्ञ कराया था। जिसमें शहर में तैनात रह चुके एक आईपीएस अफसर भी शामिल हुए थे। रविवार को आईपीएस और विष्णु की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed