{"_id":"62173530eb8fdb4d7141b347","slug":"unnao-woman-body-found-near-railway-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: रेलवे लाइन के पास मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: रेलवे लाइन के पास मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 24 Feb 2022 01:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के शुक्लागंज में गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी चौकी के निकट ग्राम गगनी खेड़ा के पास रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिला। आसपास से गुजरने वाले ग्रामीणों की निगाह पड़ी जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी जेबी पांडे ने बताया कि स्थानीय लोगों से महिला की शिनाख्त कराई गई जिसमें महिला का नाम रुखसार उम्र 40 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रिंकू निवासी मोहल्ला गोताखोर शुक्लागंज बताया गया है।
महिला ने पूरे कपड़े पहन रखे हैं, साथ ही गले में आंशिक रूप से चोट के निशान भी मिले हैं। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा है कि महिला की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।