हैवानियत की हदें पार: चार साल के बच्चे को शराब पिलाकर चाचा ने किया कुकर्म, पांच पर दर्ज हुई रिपोर्ट
Unnao News: यूपी के उन्नाव जिले में चार साल के बच्चे को शराब पिलाकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में बांगरमऊ कस्बा निवासी एक महिला ने लखनऊ निवासी ससुराल वालों पर शारीरिक शोषण, उत्पीड़न और देवर पर चार साल के बेटे को शराब पिलाकर कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि बांगरमऊ कोतवाली पुलिस घटनास्थल लखनऊ बताकर एक सप्ताह तक रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। बाल कल्याण समिति के हस्तक्षेप के बाद पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसका विवाह लखनऊ महानगर के गांधीनगर तेलीबाग मोहल्ला निवासी बद्रीविशाल के साथ हुआ था। पांच अगस्त 2018 को उसने बेटे को जन्म दिया था। उसके बाद भी ससुरालीजन प्रताड़ित करते रहे। महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराली जन गंदी फिल्में बनाकर बेचने का काम करते हैं। 16 जनवरी 2022 की रात पति बद्रीविशाल, सास गिरजा और देवर आकाश अवस्थी ने बेटे को शराब पिलाई। देवर आकाश अवस्थी ने उसके साथ कुकर्म किया।
बेटे ने घटना की जानकारी दी तो कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से शिकायत करने से नाराज ससुरालीजनों ने उसे पीटा और घर के कमरे में बंद कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर बेटे को लेकर मायके बांगरमऊ आई। यहां उसने डीएम, एसपी और बाल संरक्षण अधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस पहले घटनास्थल लखनऊ बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से टालमटोल करती रही।
लेकिन बाल संरक्षण अधिकारी ने एसपी व अन्य अधिकारियों से बात की, तब पुलिस ने पति बद्री विशाल, सास गिरजा, देवर आकाश, ननद दीपशिखा और अदिति के खिलाफ मारपीट और देवर के खिलाफ बच्चे से कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के आधार पर धाराएं घटाई-बढ़ाई जा सकती हैं।