{"_id":"5ea86cfaec834416d7609318","slug":"unnao-three-youths-reached-nawabganj-after-walking-1250-km","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: हैदराबाद से 1250 किमी. पैदल चलकर तीन युवक पहुंचे उन्नाव, किया गया आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: हैदराबाद से 1250 किमी. पैदल चलकर तीन युवक पहुंचे उन्नाव, किया गया आइसोलेट
Wed, 29 Apr 2020 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के चलते काम धंधा बंद होने के कारण हैदराबाद से 1250 किमी पैदल चलकर तीन युवक सोमवार की रात नवाबगंज कस्बा पहुंचे। उनमें से एक को बुखार आने पर उसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा रहा है।
थर्मल स्क्रीनिंग में उसके दो साथियों की हालत सामान्य मिलने पर 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर के साथ गौरा व झखरी निवासी तीन युवक आंध्रप्रदेश स्थित एक फर्म में नौकरी करते हैं।

लॉकडाउन होने से काम बंद हो गया। कुछ दिन वह किराये के कमरे में रुके। खाने पीने में रुपये भी खत्म हो गए। जेब खाली हो गई तब 14 अप्रैल को तीनों पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। युवकों ने बताया कि वाहनों के न चलने पर हाईवे के रास्ते पैदल ही चल दिए।
जहां पुलिस को खड़ा देखा वहां से खेतों का रास्ता पकड़ लिया। बीच में पड़ने वाले गांवों में कुछ लोगों से खाना मांगकर खाया। पुलिस से बचते बचाते 13 दिन का सफर तय कर 27 अप्रैल की रात नवाबगंज कस्बे पहुंचे।
यहां ईओ अनिल कुमार व चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने तीनों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इसमें गौरा निवासी युवक को तेज बुखार होने पर उसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया। जांच का सैंपल भी भेजा गया है। वहीं, दो अन्य साथियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।