फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao theft at Maa Chandika Devi temple thieves broke three locks stealing Rs 40000 and the donation box

Unnao: मां चंडिका देवी मंदिर में बड़ी चोरी; तीन ताले तोड़कर गर्भगृह में घुसे चोर, 40 हजार समेत दानपात्र गायब

Sat, 03 Jan 2026 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:39 PM IST
सार

Unnao News: मां चंडिका देवी मंदिर के तीन ताले तोड़कर चोरों ने 40 हजार से भरा दानपात्र और पूजन सामग्री चोरी कर ली। सीसीटीवी में तीन चोर कैद हुए हैं, जिनकी तलाश में बारासगवर पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
Unnao theft at Maa Chandika Devi temple thieves broke three locks stealing Rs 40000 and the donation box
मां चंडिका देवी का दानपात्र उड़ा ले गए चोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में बीघापुर कस्बे में बक्सर स्थित मां चंडिका देवी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया गेट का बाहरी ताला तोड़कर गर्भ ग्रह तक पहुंचे। वहां का भी ताला तोड़ा और दान पत्र के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मैं जांच की, तो सीसीटीवी में तीन चोर नजर आए हैं। बारासगवर थानाक्षेत्र के बक्सर  स्थित मां चंडिका देवी दरबार को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। मुख्य चैनल का ताला तोड़कर कर चोर सीधे गर्भ ग्रह तक पहुंच गए।

विज्ञापन

वहां रखे दान पत्र को चोरों ने उखाड़ लिया। साथ ही पूजन करने का सामान भी चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह जब मंदिर के पुजारी वहां पहुंचे, तो ताला टूटा मिलने के साथ दान पत्र गायब देख हैरान रह गए। चोरी की सूचना पर को मधुपनाथ मिश्रा थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचे जांच की। सूचना मंदिर परिसर की देखरेख करने वाले मोहित दुबे ने बताया कि चोरों ने पहले गंगा जी की ओर से आने वाले रस्ते के चैनल का ताला तोड़ा।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिए दिखाई
उसके बाद मंदिर के बाहरी दीवार में लगे चैनल का ताला तोड़ा फिर गर्भ गृह की ओर जाने वाले रास्ते में लगे चैनल का ताला तोड़ अंदर दाखिल हुए। गर्भ गृह में मूर्ति के चेहरे पर लगे मुखौटे को चोरों द्वारा उखाड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर ले नहीं जा सके। मंदिर परिसर में लगा दानपात्र जिसमें एक सप्ताह के 40,000 रुपए थे वह दानपात्र सहित लेकर चले गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि दानपात्र चोरी हुआ है,  सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिखाई दे रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed