फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao : The farmer said to the Principal Secretary, there is no shadow of drinking water and sitting

प्रमुख सचिव से बोले किसान- पीने को पानी और बैठने के लिए छाया नही, अधिकारी ने दिए निस्तारण के निर्देश

Mon, 18 May 2020 02:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 May 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
unnao : The farmer said to the Principal Secretary, there is no shadow of drinking water and sitting
उन्नाव मंडी परिसर - फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले के परियर और चकलवंशी क्षेत्र में मंडी परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव कृषि के सामने किसानों ने छाया व पीने के पानी की समस्या बताई। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को किसान समस्याओं के जल्द निस्तारण के आदेश दिए। लगभग तीन दशक पूर्व परियर में निर्मित मंडी का शुभारंभ अभी कुछ दिन पूर्व ही हुआ है।
विज्ञापन


इसमें क्षेत्र के किसान और व्यापारी सब्जियों की बिक्री व खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को प्रमुख सचिव कृषि देवेशचंद्र चतुर्वेदी ने मंडी का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने किसानों से मिलकर मंडी में खरीद बिक्री में आ रही समस्याओं को जाना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। किसानों ने परिसर में पीने के पानी व छाया की पर्याप्त व्यवस्था न होने की समस्या बताई।
विज्ञापन

 

जिसके जल्द समाधान का प्रमुख सचिव ने आश्वासन दिया। सचिव ने किसान सम्मान निधि की किस्त की किसानों से जानकारी ली। बताया कि अब किसान अपनी फसल बिना कोई टैक्स दिए बेच सकेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, उप कृषि निदेशक डा. नंदकिशोर, अजयपाल, विजय, राजेश, मंडी समिति के पीएन तिवारी, जुगल किशोर व ग्राम प्रधानपति रामसजीवन मौजूद रहे। 

वहीं प्रमुख सचिव ने ग्राम पंचायत मेथीटीकुर में लगी साप्ताहिक बाजार का निरीक्षण किया। बाजार में मौजूद अधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का आदेश दिया। मौजूद किसानों से कृषि प्रभारी द्वारा पास बनवाकर सब्जी बेचने का आग्रह किया। पीएम किसान सम्मान निधि मिलने के विषय में जानकारी ली।

प्रमुख सचिव ने बाजार में बनी दो दर्जन पक्की दुकानों और टिनशेड के नीचे दुकानें लगाने का निर्देश दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अजीत सिंह ने बताया कि करीब दो दर्जन गांव के सैकड़ों किसान बाजार में सब्जी बेचने आते हैं। एसडीएम सफीपुर राजेंद्र प्रसाद, बांगरमऊ मंडी सचिव सुधांशु वर्मा, सफ ीपुर कृषि प्रभारी मुकेश सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।    '
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed