फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao The body of a youth missing for nine days was found in his uncles field family murder alleged

Unnao: नौ दिन से लापता युवक का शव चाचा के खेत में मिला, हत्या का आरोप…परिजनों ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट

Fri, 29 Aug 2025 01:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Aug 2025 01:38 PM IST
सार

Unnao News: बेहदामुजावर थाना क्षेत्र में नौ दिन से लापता युवक का शव चाचा के खेत में रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किय। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Unnao The body of a youth missing for nine days was found in his uncles field family murder alleged
मृतक पवन के पिता सोनेलाल से बातचीत करते अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में फसल की सिंचाई के लिए घर से निकले युवक का शव नौ दिन बाद मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव उसके चाचा के खेत में बने मचान में रस्सी के फंदे से लटका मिला है। शव अधिक गल जाने के कारण परिजन उसे कपड़े, चप्पल और पास मिले मोबाइल से ही पहचान सके।

विज्ञापन

मृतक की पहचान पवन (23) पुत्र सोनेलाल तेरवा गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी प्रेमचंद्र, थानाध्यक्ष और फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने शव को वहां लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि पवन रोज उसी खेत में आता था, लेकिन शव अचानक मिला।

विज्ञापन

परिजनों ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट
इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पिता ने बताया कि पवन 21 अगस्त को खेत में सिंचाई करने गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। अगले दिन पता चला कि वह एक युवक के साथ बाइक में जाते हुए देखा गया था। परिजनों ने पड़ोस के गांव अरगूपुर निवासी एक लड़की और उसके परिवार के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पवन के बहनोई धनंजय, जो पुलिस विभाग में तैनात हैं। उनके आने के बाद ही शव उतारने की बात कही गई। इस बीच मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। एएसपी प्रेमचंद्र ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट पहले से दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed