फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Teacher suspended after clash with cook over mid-day meal

Unnao: मिड-डे मील को लेकर रसाेइये से भिड़ी शिक्षिका निलंबित, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sat, 01 Nov 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Nov 2025 11:50 PM IST
सार

मिड-डे मील को लेकर रसाेइये से भिड़ी शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। हसनगंज बीईओ मामले की जांच करेंगे।
 

विज्ञापन
Unnao: Teacher suspended after clash with cook over mid-day meal
रसोइयां और शिक्षिका के बीत होती गुत्थमगुत्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊंचगांव सानी प्राथमिक विद्यालय की सहायक शिक्षिका का रसोइयाें से मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर विवाद हाे गया। इसके बाद दोनों में गुत्थमगुत्था हुई। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बीईओ की जांच के बाद बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर बीईओ कार्यालय में संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन


ब्लाॅक क्षेत्र के ऊंचगांव सानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव का शनिवार को स्कूल की रसोइयों प्रज्ञा, मंजू और लक्ष्मी से धक्कामुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें शिक्षिका रसोइया को गिराकर उसके ऊपर बैठी दिख रहीं हैं। यह देख दूसरी रसोइया शिक्षिका को पीटने के लिए प्लास्टिक का पाइप हाथ में लिए दिख रही हैं।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर बीएसए अमिता सिंह ने बीईओ सुरेश सिंह को जांच के लिए स्कूल भेजा। रसोइया प्रज्ञा ने बताया कि शिक्षिका खाने की गुणवत्ता में खेल का दबाव बनातीं हैं। शनिवार को इसी बात को लेकर बहस करने लगीं। मानक के अनुरूप बच्चों को भोजन देने की बात कही तो हाथापाई करने लगीं। साथी रसोइया मंजू और लक्ष्मी ने बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अतुल चौधरी ने बताया कि पहले भी सहायक शिक्षिका स्टॉफ और छात्रों से अभद्रता कर चुकी हैं। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने सहायक शिक्षिका को निलंबित कर पुरवा बीआरसी में संबद्ध किया है। मामले की जांच हसनगंज बीईओ को दी गई है। बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि शिक्षिका का यह बर्ताव सही नहीं है, उन्हें निलंबित कर दिया गया है। हसनगंज बीईओ की आख्या के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed