फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Takiya fair symbol of harmony was inaugurated  MLA and DM performed prayers and offered ceremonial cloth

Unnao: समरसता का प्रतीक तकिया मेला का शुभारंभ, MLA-DM ने की पूजा और चादरपोशी, कव्वाली का भी हुआ आयोजन

Fri, 12 Dec 2025 03:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Dec 2025 03:14 PM IST
सार

Unnao News: बीघापुर कस्बे में विधायक आशुतोष शुक्ला और डीएम गौरांग राठी द्वारा सहस्त्र लिंगेश्वर मंदिर में पूजा और बाबा मोहब्बत शाह की मजार पर चादरपोशी के साथ सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक तकिया मेले का परंपरागत रूप से शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन
Unnao Takiya fair symbol of harmony was inaugurated  MLA and DM performed prayers and offered ceremonial cloth
तकिया मेले का परंपरागत रूप से शुभारंभ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में बीघापुर कस्बे में तकिया मेले का परंपरागत रूप से शुभारंभ हुआ। विधायक आशुतोष शुक्ला के साथ डीएम गौरांग राठी और एसपी जेपी सिंह ने परिसर स्थित सहस्त्र लिंगेश्वर में पूजा की और बाबा मोहब्बत शाह की मजार पर चादरपोशी की। विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि बैसवारे की धरती लंबे समय से समरसता का संदेश देती रही है।

विज्ञापन

भगवान सहस्र लिंगेश्वर व बाबा मोहम्मद शाह की मजार इस बात का प्रतीक है कि यहां विचारों का सामंजस्य लंबे अरसे से चला आ रहा है। बाबा मोहब्बत शाह के गद्दीधर आज भी मंदिर में पहले पूजन अर्चन और फिर मजार में चादर चढ़ाते हैं। डीएम गौरांग राठी ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक यह मेला अनूठा है। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है।

विज्ञापन

Unnao Takiya fair symbol of harmony was inaugurated  MLA and DM performed prayers and offered ceremonial cloth
तकिया मेले का परंपरागत रूप से शुभारंभ - फोटो : amar ujala

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान मेला शिविर में कव्वाल मजीद आलम गिरी, मनिकापुर ने कव्वाली पेश की। पुजारी विनोद कुमार मिश्र ने पूजन अर्चन करवाया। वहीं, गद्दी नशीन गुलाम हुसैन शाह ने मजार पर चादर पोशी करवाई। यहां एडीएम सुशील कुमार गोंड, मेलाधिकारी व एसडीएम रणवीर सिंह, तहसीलदार गणेश सिंह, नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तवव अतुल सिंह आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed