फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Suicide, Caretakers body found hanging in Sulabh toilet, hanged while talking to wife on phone

Unnao Suicide: सुलभ शौचालय में लटका मिला केयरटेकर का शव, पत्नी से फोन पर बात करते-करते लगाया फंदा

Wed, 12 Jul 2023 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Jul 2023 01:00 PM IST
सार

Unnao Crime: सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों के साथ कानपुर निवासी ठेकेदार को भी बुलाया गया है। दोनों पक्षों के आने के बाद ही आगे का निर्णय होगा। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
Unnao Suicide, Caretakers body found hanging in Sulabh toilet, hanged while talking to wife on phone
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के रेलवे स्टेशन परिसर में बने डीलक्स सुलभ शौचालय में काम कर रहे केयरटेकर ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतक ने कान में लीड लगाकर पत्नी से फोन पर बात करते समय फांसी लगाई।  बुधवार सुबह लोगों ने शव देखा, तो जीआरपी को सूचना दी।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में बने डीलक्स शौचालय का ठेका कानपुर के ठेकेदार अनिल सिंह का है। उन्होंने बिहार प्रांत के वैशाली निवासी ओमप्रकाश उर्फ विक्की (35) को देखरेख के लिए लगा रखा था। मंगलवार रात विक्की ने फोन मिलाकर पत्नी से बात की।
विज्ञापन

दोनों का फोन पर ही विवाद शुरू हो गया, जिससे नाराज होकर उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। बुधवार सुबह लोगों ने शव लटका देख टहल राहे जीआरपी सिपाही को बताया। जीआरपी और आरपीएफ के साथ सीओ सिटी आशुतोष कुमार, शहर कोतवाल अश्वनी मिश्र मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से चल रहा था पत्नी से विवाद
विक्की के साथ रहने वाले उसके दोस्त धर्मेंद्र ने बताया कि तीन दिन से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इससे वह मानसिक परेशान भी रहता था। मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। शाम तक उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा।

पुलिस ने परिजनों के साथ ठेकेदार को भी बुलाया
सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों के साथ कानपुर निवासी ठेकेदार को भी बुलाया गया है। दोनों पक्षों के आने के बाद ही आगे का निर्णय होगा। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed