{"_id":"6151f349f86bc11a4a6de62b","slug":"unnao-sp-state-president-convoy-crushed-a-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: सड़क हादसे में महिला की मौत, जाम लगाया, बेटे ने सपा नेता के काफिले के वाहनों से जान जाने की दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: सड़क हादसे में महिला की मौत, जाम लगाया, बेटे ने सपा नेता के काफिले के वाहनों से जान जाने की दी तहरीर
Mon, 27 Sep 2021 10:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:07 PM IST
सार
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सड़क पार करते समय सफीपुर से बांगरमऊ की ओर जा रहे वाहन की टक्कर से सुरजादेई की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्नाव-हरदोई मार्ग उम्मरखेड़ा गांव के सामने हुई घटना के बाद जाम लगाए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में मूंगफली की फसल की रखवाली कर शाम को घर लौट रही महिला की सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गुस्साए परिजनाें व ग्रामीणों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। बेटे ने सपा नेता के काफिले से मां की मौत होने का आरोप लगा तहरीर दी।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस दौरान हरदोई मार्ग एक घंटे जाम रहा। रात दस बजे मृतका के पति ने बेटे की तहरीर को खारिज करते हुए अज्ञात वाहन से टक्कर होने की बात लिखवाई।
गांव हफीजाबाद निवासी सुरजादेई (50) सोमवार को उम्मरखेड़ा गांव के पास स्थित खेत में मूंगफली की फसल की रखवाली करने गई थी। शाम 6 बजे पैदल घर लौट रही थी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सड़क पार करते समय सफीपुर से बांगरमऊ की ओर जा रहे वाहन की टक्कर से सुरजादेई की मौत हो गई। सूचना पर बेटे गोविंद, नरेंद्र व पति सुरेश गौतम सहित ग्रामीण पहुंच गए।

Trending Videos
मार्ग पर जाम लगा दिया। बेटे गोविंद ने आरोप लगाया कि एक सपा नेता के काफिले में शामिल वाहन ने टक्कर मारी है। भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार भी घटना स्थल पर पहुंचे। परिजन व ग्रामीण वाहन सवार लोगों पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने की बात पर अड़ गए।
पुलिस ने काफी देर तक समझाया और बेटे गोविंद से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला। सपा नेता के काफिले में शामिल वाहन की टक्कर से हादसा होने की तहरीर देने की जानकारी पर कई सपाई फतेहपुर चौरासी थाना पहुंचे और आरोप को गलत बताया।
इसके बाद मृतका के पति सुरेश ने बेटे की तहरीर को खारिज करते हुए अपनी तरफ से तहरीर लिखवाई। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर पता लगाया जाएगा कि जिस वाहन से हदसा हुआ वह किसका था और उसे कौन चला रहा था।