फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Six robbers and two buyers arrested in Saraf robbery

Unnao: सराफ लूटकांड में छह लुटेरे व दो खरीदार गिरफ्तार, ढाई लाख रुपये व 18 लाख के जेवर बरामद

Sat, 24 Feb 2024 09:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Feb 2024 09:03 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में सराफ से हुई 25 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ढाई लाख रुपये और 18 लाख के जेवर बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Unnao: Six robbers and two buyers arrested in Saraf robbery
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में मौरावां थाना क्षेत्र में दस दिन पहले सराफ से हुई 25 लाख की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सर्विलांस टीम की मदद से रायबरेली और कानपुर से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें छह लुटेरे और लूट के जेवर खरीदने वाले कानपुर के गुजैनी निवासी दो सगे भाई शामिल हैं।

विज्ञापन


मौरावां थानाक्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर गांव निवासी सर्राफ अमित सोनी 14 फरवरी को असगरगंज चौराहा स्थित ज्वैलरी की दुकान बंद कर रात में बाइक से घर जा रहा था। दुकान से 200 मीटर दूर स्कूटी व कार सवार लुटेरों ने सिर पर तमंचे की बट से हमला कर बैग लूट ली थी। जिसमें नकदी व जेवर समेत करीब 25 लाख का माल था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीमों को घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी में फुटेज मिलने के बाद तलाश शुरू की। इसमें रायबरेली जिले के थाना खीरों के नंदेरी निवासी अमित मिश्र उर्फ राज को उठाया। उसने बताया कि एक सराफ के माध्यम से ही पीड़ित अमित सोनी की पहले रेकी की गई। उसके बाद साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया।

लुटेरे की निशान देही पर रायबरेली के रामपुर मिल्किन मजरा लोदीपुर निवासी आशीष, संजय निवासी रविदासपुरम मायापुरम कच्ची बस्ती गुजैनी कानपुर, सागर सिंह नोनिया निवासी पतरसा पनकी कानपुर, गौरव शर्मा निवासी भवानीखेड़ा जिला भिवानी हरियाणा, अमित कुमार वाल्मीकि निवासी बर्रा आठ रामगोपाल चौराहा को गिरफ्तार किया। बताया कि कानपुर निवासी एक नाबालिग भी घटना में शामिल था। लुटेरों ने पूछताछ में कानपुर के गोविंदनगर क्षेत्र के गुजैनी निवासी राजू सोनी व उसके भाई गोपाल सोनी को जेवर बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर 2.50 लाख रुपये और लूट के जेवर बरामद किए हैं।

घटना में नौ लोग शामिल हैं। आठ को जेल भेजा गया है। एक को कानपुर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। लूटी गई पूरी नकदी व जेवर बरामद कर लिए गए हैं। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा। - सिद्धार्थ शंकर मीना, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed