{"_id":"69ad4c97b5e58810160a06b7","slug":"unnao-shankaracharya-avimukteshwarananda-saying-everything-was-fine-until-toilet-butattack-as-soon-as-we-left-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले- शौचालय तक तो ठीक थे, बाहर निकलते ही हमला? यह साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले- शौचालय तक तो ठीक थे, बाहर निकलते ही हमला? यह साजिश
Sun, 08 Mar 2026 03:47 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:47 PM IST
सार
Unnao News: उन्नाव में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले को फर्जी बताते हुए इसे सुरक्षा पाने और शंखनाद यात्रा से ध्यान भटकाने की साजिश करार दिया है।
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हाल ही में हुए हमले को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शंका व्यक्त की है। उन्नाव में दिए गए अपने बयान में उन्होंने इस पूरी घटना को एक सुनियोजित प्रयास करार दिया।
विज्ञापन
आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि किसी के ऊपर ऐसा हमला दुखी करेगा्र जो व्यक्ति अहिंसा को मानता हो और जिसका हिंसा पर विश्वास ना हो। कहा कि शौचालय जा रहे थे, तब तक तो ठीक थे…निकालने के बाद दिक्कत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
शंखनाद यात्रा को रोकने की साजिश
हमला टॉयलेट के अंदर नहीं बाहर हुआ है, जिसे किसी ने देखा ही नहीं। हमले पर शंका उत्पन्न होती है, क्योंकि आपराधिक इतिहास वाले अपने ऊपर स्वयं हमला करक , अपने आप को विक्टिम के रूप में दिखाते हैं। सिम्पैथी व सुरक्षा प्राप्त करने के लिए भी ऐसा हो सकता है। कहा शंखनाद यात्रा जो हमारी हो रही है, इससे ध्यान भटकाने के लिए भी यह प्लान हो सकता है।