{"_id":"5d5032c08ebc3e6cd8782fe8","slug":"unnao-s-two-youth-hostage-in-saudi-arabia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में उन्नाव के तीन युवकों को बंधक बना इसलिए दी जा रहीं यातनाएं, मुंबई के दो दलालों ने भेज था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में उन्नाव के तीन युवकों को बंधक बना इसलिए दी जा रहीं यातनाएं, मुंबई के दो दलालों ने भेज था
Mon, 12 Aug 2019 02:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव के राहुल और सचिन को सऊदी में बंधक बनाकर दी जा रहीं यातनाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिकल फैक्टरी में काम करने से मना करने पर सऊदी अरब में तीन युवकोें को बंधक बनाकर यातनाएं दी जा रही हैं। तीनों युवक रिश्तेदार हैं। कुछ दिन पहले एक युवक ने परिजनों को सूचना दी तो घरवाले परेशान हो गए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी। अब विधानसभा अध्यक्ष ने विदेशमंत्री को पत्र भेजकर तीनों की सकुशल वापसी कराने का अनुरोध किया है।
माखी थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत ऐरा भदियार का मजरा गिरवरखेड़ा निवासी सचिन पुत्र रामप्रसाद अपने बहनोई देवाराकला के पिंडोखा के रहने वाले प्रमोद पुत्र रामसहाय और ममेरे भाई राहुल पुत्र मुन्नीलाल निवासी उमेदखेड़ा कोरारी के साथ मार्च माह में सऊदी अरब गया था। परिजनों के मुताबिक तीनों रिश्तेदार मुंबई के दो दलालों के संपर्क में आए थे।

कपड़े की पैकिंग के बजाए केमिकल फैक्टरी में काम दिलाया, मना करने पर बनाया बंधक
बेटे का इंतजार करते सचिन के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दलालों ने 1.20 लाख रुपये प्रत्येक से लेकर वीजा व टिकट उपलब्ध कराया था और फ्लाइट के माध्यम से उन्हें सऊदी अरब भिजवाया था। दलालों ने तीनों को कपड़े की पैकिंग का काम होने की बात कहकर वहां पर भेजा था पर जब तीनों युवक वहां पर पहुंचे तो उन्हें केमिकल फैक्टरी में लगा दिया।
जब तीनों ने केमिकल का काम करने से मना किया तो फैक्टरी संचालक ने तीनों रिश्तेदारों को वहां पर बंधक बना लिया। इधर करीब एक माह से अधिक समय हो गया है तीनों को संचालक कहीं आने-जाने नहीं दे रहा है। शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना भी दी जा रही है।

मुंबई के दो दलालों ने मार्च में कपड़े की पैकिंग का काम बता भेजा था
राहुल के परिजन बेटे के आने का इंतजार करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
रामप्रसाद का कहना है कि पांच दिन पहले सचिन का फोन आया था। इसके बाद उससे बात नहीं हो पा रही है। वहीं प्रमोद ने तीन दिन पहले परिजनों से बात करके बताया था कि उनके पास अब फोन करने के भी पैसे नहीं बचे हैं। तीनों के परिवार के लोग काफी परेशान हैं। कुछ दिन पहले सदर विधायक पंकज गुप्ता से गुहार लगाई थी। विधायक ने विदेशमंत्री को पत्र भेजा था।
युवकों को घर वापस लाने में हर संभव मदद करेंगे
विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित का कहना है कि मामले की जानकारी होने पर विदेशमंत्री को पत्र भेजा है। सऊदी अरब में फंसे युवकों को घर वापस लाने में हर संभव मदद करेंगे।
परिजन बोले, सरकार मदद करे
राहुल के पिता मुन्नीलाल, सचिन के पिता रामप्रसाद और प्रमोद के पिता रामसहाय का कहना है कि उनके बच्चों का बहुत उत्पीड़न हो रहा है। न तो खाना मिल रहा है और न ही बाहर निकलने दिया जा रहा है। राहुल की मां रजाना, पत्नी संगीता और बेटी स्वाति का रो-रोकर बुरा हाल है। सरकार उनके बच्चों को लाने के लिए जल्द ठोस प्रयास करे वरना कोई भी बड़ी घटना हो सकती है।

सऊदी अरब की जेल में बंद है एक चालक
माखी थानाक्षेत्र के इसुनिया निवासी रामआसरे पुत्र मोतीलाल 15 दिसंबर 2015 को वाहन चालक की नौकरी करने सऊदी अरब गया था। वहीं पर सऊदी अरब के जिला खुरियाद क्षेत्र के थाना प्रेप निवासी अबू साई का ट्रक चला रहा था।
23 मई 2017 को ट्रक, कार की भिड़ंत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने उसे दोषी मानते हुए जेल भेज दिया था। तबसे वह जेल में बंद है। पत्नी रानी ने 1 फरवरी 2018 को तत्कालीन विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से पति को छुड़ाने की गुहार लगाई थी। पर कोई सहायता नहीं मिली।