फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Roadways and private Volvo bus collided with an overturned container in the fog

Unnao: कोहरे में पलटे कंटेनर में भिड़ी रोडवेज व प्राइवेट वॉल्वो बस, 70 यात्री बाल-बाल बचे

Tue, 20 Dec 2022 05:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Dec 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Roadways and private Volvo bus collided with an overturned container in the fog
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब तीन बजे दिपवल गांव के सामने आगरा की ओर जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। कोहरे के चलते पीछे से आ रही एक रोडवेज बस और एक निजी वॉल्वो (स्लीपर) बस कंटेनर से भिड़ गईं। हादसे में निजी बस के परिचालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, दोनों बसों में सवार 70 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार कर पुलिस की मदद से दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान दो घंटे यातायात प्रभावित रहा। देवरिया जिले से 60 सवारियां लेकर मथुरा जा रही वॉल्वो बस मंगलवार सुबह करीब तीन बजे एक्सप्रेसवे पर औरास थानाक्षेत्र के दिपवल गांव के सामने पहुंची। यहां पहले से पलटा पड़ा कंटेनर कोहरे के कारण दूर से नजर नहीं आया और वॉल्वो बस उससे भिड़ गई। इसी दौरान लखनऊ से आगरा जा रही रोडवेज बस भी दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों में भिड़ गई।

विज्ञापन

हादसे में मथुरा जिले के नौझील थाना क्षेत्र के परसोली गांव निवासी वॉल्वो बस का परिचालक हरिओम (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बसों में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने परिचालक को औरास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चुटहिल बस यात्रियों का यूपीडा टीम में शामिल एंबुलेंस स्टाफ ने मरहम पट्टी कर दूसरे वाहनों से रवाना किया। क्षतिग्रस्त हुए तीनों वाहन सड़क पर होने से यातायात बाधित हो गया। टीम ने क्रेनों की मदद से वाहनों को हटवाया, इसके बाद करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया मृतक परिचालक के परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed