फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Road Accident: Bike slipped on the turn, fell into water filled river, two friends died, Chaos in fami

Unnao Road Accident: मोड़ पर फिसली बाइक, पानी भरी खंती में गिरी, दो दोस्तों की मौत... परिवारों में मचा कोहराम

Sun, 22 Oct 2023 05:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Oct 2023 05:55 PM IST
सार

Unnao News: दही थाना एसओ अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को खंती से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Unnao Road Accident: Bike slipped on the turn, fell into water filled river, two friends died, Chaos in fami
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में उन्नाव-पुरवा मार्ग पर शनिवार रात अजराइलखेड़ा गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों परिवार में होने वाली शादी से एक दिन पहले होने वाली रस्मों में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के गोड़वा विसुनपुर गांव निवासी अजय गौतम (25), गांव के ही दोस्त अर्जुन (24) के साथ शनिवार शाम अजरायल खेड़ा निवासी पारिवारिक चाचा रामबिलास के घर उनके बेटे शनि की शादी से एक दिन पहले कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शनिवार रात करीब 12 बजे कार्यक्रम के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे।  अजय बाइक चला रहा था, गांव से कुछ दूर चलने के बाद मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन

सिर में चोट लगने से हुई है मौत
दोनों काफी दूर तक घिसटते हुए सड़क किनारे पानी भरी नालेनुमा खंती में गिर गए। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। दही थाना एसओ अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को खंती से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार हादसे के वक्त दोनों नशे में थे। दोनों की मौत सिर में चोट लगने से हुई है।।

विज्ञापन

फैक्टरी में दोनों साथ करते थे काम
परिजनों ने बताया कि अर्जुन और अजय दोनों दही चौकी स्थित एक फैक्टरी में एक साथ काम करते थे। परिजनों के अनुसार अर्जुन शराब नहीं पीता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका तिलक भी हो चुका है। शादी की तारीख तय करने के लिए 24 अक्तूबर को दोनों पक्षों में बातचीत होनी थी। बेटे की मौत से मां सावित्री और अन्य परिजन बेहाल हैं। वहीं अजय चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से मां माया सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।

विज्ञापन

मेड़बंदी के लिए जेसीबी से खोदी गई थी खंती
मृतकों के परिजनों ने बताया जिस पानी भरे खंती नुमा नाले में बाइक सवार गिरे हैं। उसे एक साल पहले ग्राम सभा की जमीन पर मेड़बंदी कराने के दौरान जेसीबी से खोदा गया था। इससे गड्ढा हो गया और पानी भरा रहता है। सड़क पर तीव्र मोड़ होने से तेज रफ्तार में निकलने वाले वाहन सवार अक्सर चपेट में आ जाते हैं। वहीं ग्राम प्रधान राम शंकर यादव ने बताया की पिछले वर्ष मेड़बंदी कराई थी उसमें मनरेगा श्रमिकों ने काम किया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed