फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Report filed against three minors for gang misdeed with seven year old girl

Unnao: तीन नाबालिगों पर सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 14 Feb 2024 02:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Feb 2024 02:47 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। बच्ची की मां ने आठ फरवरी को पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। 

विज्ञापन
Unnao: Report filed against three minors for gang misdeed with seven year old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन नाबालिगों पर मोहल्ले में ही रहने वाली सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपी बच्चों पर सात दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव में सात फरवरी को पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रही सात साल की बच्ची के साथ समूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिन पर आरोप लगा था उनमें दो सगे भाई हैं। आरोपियों की उम्र 13 , 11 और नौ साल है। बच्ची की मां ने आठ फरवरी को पुलिस चौकी में तहरीर दी थी।

विज्ञापन


जानकारी पर एसओ भवन सिंह मौर्य ने जांच की थी। आरोपी बच्चों के अलावा अन्य बच्चों और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की थी। जांच में बच्चों के आपस में खेलने की बात सामने आई थी। पीड़ित बच्ची की मां बेटी का मेडिकल कराने को तैयार नही हुई। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने पूर्व में दी गई तहरीर के आधार पर तीनों आरोपी बच्चों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और अनुसूचित जाति उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराना अनिवार्य है। आज बच्ची को बुलाकर मेडिकल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed