{"_id":"61baf3fb8a1e3016547be40a","slug":"unnao-report-filed-against-retired-aro","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: करोड़ों की सरकारी जमीन दूसरों के नाम दर्ज कर स्वामित्व देने पर सेवानिवृत्त एआरओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: करोड़ों की सरकारी जमीन दूसरों के नाम दर्ज कर स्वामित्व देने पर सेवानिवृत्त एआरओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 16 Dec 2021 01:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:41 PM IST
सार
पुलिस ने जौनपुर जिले के ग्राम मदारीपुर के मूल निवासी नन्हकू के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी और पद के दुरुपयोग की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त एआरओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियम विरुद्ध आदेश कर ग्राम समाज की करोड़ों की जमीन भूमाफिया व अन्य लोगों के नाम दर्ज करने की जांच में पुष्टि होने पर सेवानिवृत्त एआरओ (सहायक अभिलेख अधिकारी) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एआरओ कार्यालय के पेशी कानूनगो की तहरीर पर धोखाधड़ी, सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी और पद के दुरुपयोग की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
जुलाई 2021 में सेवानिवृत्त एआरओ नन्हकू प्रसाद ने पद पर रहते हुए सदर तहसील के कटरी पीपरखेड़ा, सफीपुर तहसील के ग्राम ददलहा और बीघापुर के मलेपुर ग्राम सभा की बंजर भूमि को नियम विरुद्ध तरीके से काश्तकारों और भूमाफिया के नाम दर्ज कर दी।
शिकायतों पर डीएम रवींद्र कुमार ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच कराई। जांच कमेटी ने दो दिसंबर को अपनी रिपोर्ट दी। जांच रिपोर्ट में बताया गया की नन्हकू ने अपने कार्यकाल के दौरान 5.1 हेक्टेअर जमीन को अलग-अलग लोगों के नाम दर्ज कर उन्हें भूमि का स्वामित्व दे दिया।
विज्ञापन
डीएम रवींद्र कुमार की संस्तुति के बाद वर्तमान एआरओ शिवनारायण ने कार्यालय के पेशी कानूनगो दयाशंकर शर्मा को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। बुधवार देर शाम सदर कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने जौनपुर जिले के ग्राम मदारीपुर के मूल निवासी नन्हकू के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी और पद के दुरुपयोग की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सदर और सफीपुर में एसडीएम भी रहे
जिले में तैनाती के दौरान नन्हकू प्रसाद सफीपुर और सदर तहसील में एसडीएम के पद पर रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और बाद में एआरओ की जिम्मेदारी दी गई थी। वह जिले में दो साल तैनात रहे थे।