{"_id":"5c07f130bdec22417d629b85","slug":"unnao-rape-victim-s-uncle-judicial-custody-extended-fot12-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12 दिन और बढ़ी किशोरी के चाचा की न्यायिक हिरासत, कुलदीप सेंगर के भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन और बढ़ी किशोरी के चाचा की न्यायिक हिरासत, कुलदीप सेंगर के भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Dec 2018 07:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
जानलेवा हमले के मुकदमे में दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए किशोरी के चाचा को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। हालांकि अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हुई। न्यायाधीश ने 12 दिन बाद अगली पेशी की तारीख तय की है।
माखी थाने में वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान विधायक कुलदीप सेंगर के छोटे भाई ने किशोरी (विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली) के चाचा पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। 14 साल तक मुकदमे में वह फरार था। वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश मो. राशिद ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। 21 नवंबर को पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था।

Trending Videos
ट्रेन में लूट के मुकदमे की सुनवाई 12 को
न्यायाधीश ने उसे 5 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने उसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण मुकदमे की सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायाधीश ने पेशी की अगली तारीख 17 दिसंबर तय करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोपी व उसके साथियों पर वर्ष 1999 में ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों से लूटपाट करने का मुकदमा जीआरपी थाने में दर्ज है। इस मुकदमे में भी वह फरार है। इस मुकदमे की भी सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।
आरोपी व उसके साथियों पर वर्ष 1999 में ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों से लूटपाट करने का मुकदमा जीआरपी थाने में दर्ज है। इस मुकदमे में भी वह फरार है। इस मुकदमे की भी सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।