फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao rape victim's injured lawyer dies

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घायल वकील की मौत, लंबी कानूनी लड़ाई लड़ सेंगर प्रकरण को अंजाम तक पहुंचाया

Mon, 30 Nov 2020 12:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Nov 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Unnao rape victim's injured lawyer dies
कुलदीप सेंगर प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में 16 माह पहले सड़क हादसे में घायल माखी दुष्कर्म पीड़िता के वकील की सोमवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। वकील की मौत के बाद दुष्कर्म कांड फिर से सुर्खियों में आ गया है। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को परियर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। माखी थाना क्षेत्र की किशोरी से दुष्कर्म पर तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा हो चुकी है। कुलदीप सिंह सेंगर के छोटे भाई जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह सेंगर ने वर्ष 2000 में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान खुद पर हुए हमले में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मुकदमा विचारण के दौरान 4 अक्तूबर 2004 को न्यायालय द्वारा फैसला सुनाए जाते वक्त पीड़िता का चाचा न्यायालय में पेश नहीं हुआ था। नवंबर 2018 को उस पर गैर जमानती वारंट जारी हुआ। 20 नवंबर 2018 को माखी थाना पुलिस ने उसके दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे उन्नाव जेल से रायबरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया था। 2 जुलाई 2019 को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश प्रहलाद टंडन ने आरोपी चाचा को 10 साल कारावास की सजा सुनाई थी। 28 जुलाई 2019 को दुष्कर्म पीड़िता चाची, मौसी व वकील महेंद्र के साथ सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने के लिए कागजात तैयार कराने के सिलसिले में रायबरेली जेल जा रही थी।

तभी उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर रायबरेली के अटौरा बुजुर्ग गांव के पास कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दुष्कर्म पीड़िता की चाची व मौसी की मौत हो गई थी। दुष्कर्म पीड़िता व उसके वकील महेंद्र सिंह को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था।

छह दिन इलाज के बाद एयर लिफ्ट कर दिल्ली के एम्स ले जाया गया था। एम्स में 5 माह इलाज के बाद वकील महेंद्र सिंह को राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ शिफ्ट किया गया था। कोमा में होने से डॉक्टरों की टीम ने घर पर रखकर इलाज व देखभाल की बात कही थी।

इसी साल अप्रैल में पारिवारिक सदस्य देवेंद्र सिंह आवास विकास कालोनी स्थित घर ले आए थे। तब से उनका यहीं इलाज चल रहा था। देवेंद्र के अनुसार तीन दिन पहले महेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर कानपुर के कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था।

हालत में सुधार होने पर रविवार शाम घर लेकर आए। सुबह नौ बजे फिर से हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मांग पर पैनल व वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। मृत अधिवक्ता के बेटे प्रिंस ने बताया कि मंगलवार को परियर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।




जानिए क्या है पूरा मामला
उन्नाव के माखी के चर्चित दुष्कर्म कांड में आरोपित पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ अधिवक्ता महेंद्र सिंह ने अदालत में केस की पैरवी शुरू की थी। इस दौरान 28 अगस्त 2019 को पीड़िता रायबरेली चाचा से मिलने कार से जा रही थी। कार में उनके साथ अधिवक्ता महेंद्र सिंह, चाची और मौसी भी सवार थे।

रायबरेली के पास ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मार दी थी। कार में सवार चाची और मौसी की मौत हो गई थी, जबकि पीड़िता और अधिवक्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए था। घायल अधिवक्ता का लंबे समय तक उपचार चला था। कुछ दिन पहले उन्हें घर भेज दिया गया था। अचानक हलात बिगड़ने पर अधिवक्ता महेंद्र सिंह को फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि उन्नाव के माखी में रहने वाली युवती ने 4 जून 2017 को नौकरी देने के नाम पर विधायक कुलदीप सेंगर, उनके भाई व साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। हाईप्रोफाइल यह केस काफी सुर्खियों में रहा था। भाजपा ने कुलदीप सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वहीं प्रकरण की जांच सीबीआइ को सौंप दी गई थी। सीबीआइ ने आरोपित कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार किया था।

रायबरेली में हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट में प्रकरण का संज्ञान लेकर मामलों की सुनवाई दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में कराने का आदेश दिया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को कैद की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के आदेश पर आरोपित कुलदीप सेंगर को तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया था। सजा सुनाए जाने के बाद कुलदीप सेंगर की विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।
 

कुलदीप समेत 30 पर दर्ज हुई थी हत्या की रिपोर्ट  
रायबरेली हादसे में दुष्कर्म पीड़िता व वकील के घायल होने और चाची व मौसी की मौत पर रायबरेली जेल में बंद चाचा ने तत्कालीन विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 नामजद व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी व साजिश रचने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में हादसे की जांच सीबीआई को दे दी गई थी।

तीन दिसंबर को थी इसी मुकदमे की तारीख
दिवंगत वकील महेंद्र सिंह के पारिवारिक देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच सीबीआई द्वारा की गई थी। सीबीआई की ओर से दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। तीन दिसंबर को इसी मामले की तारीख लगी थी। महेंद्र को कोर्ट में पेश होना था। उससे पहले ही महेंद्र की मौत हो गई। कोमा में होने से महेंद्र के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।

परिवार में कोहराम, अधिवक्ताओं में शोक
अधिवक्ता महेंद्र सिंह पुत्र मान बहादुर सिंह 10 वर्ष पहले वकालत के पेशे में आए थे। वर्ष 2010-15 के बीच वह क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे। दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने पूर्व विधायक के खिलाफ पीड़िता के पक्ष से लंबी लड़ाई लड़ी। सोमवार को उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बेटे राजवीर उर्फ प्रिंश (22),  क्रांतिवीर उर्फ पियूष (17),  पत्नी सीमा सिंह का रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही मां उर्मिला सिंह व पिता मानबहादुर सिंह शव से लिपटकर बिलख पड़े। महेंद्र के साथ रहे दूसरे अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने कहा कि महेंद्र सिंह स्वच्छ छवि के साथ कर्तव्य के प्रति बेहद ईमानदार थे।

सादगी के बीच निपटी विवाह की रस्मे
दिवंगत वकील महेंद्र सिंह के चाचा जयराम सिंह की बेटी की सोमवार को बरात आई। शादी की रस्म अदायगी की गई। उसी पंडाल में परिवार के रायसिंह सिंह का तिलक समारोह सादगी पूर्ण संपन्न हुआ। वकील की मौत से ग्रामीणों में भी गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed