फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao raebareli rail route block for hours today

उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग पर रहा मेगा ब्लॉक, प्रयागराज इंटरसिटी रही रद्द तो ऊंचाहार का बदला रूट

Wed, 10 Jul 2019 09:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 10 Jul 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
unnao raebareli rail route block for hours today
ट्रेन
उन्नाव-रायबेली रेल मार्ग के विद्युतीकरण और ट्रैक उच्चीकरण का काम होने से ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ। रायबरेली पैसेंजर और प्रयागराज इंटरसिटी रद्द रही। जबकि ऊंचाहार एक्सप्रेस का रूट बदलकर लखनऊ से चलाया गया।
विज्ञापन


रायबरेली रूट पर ट्रेने न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग पर तकिया, बीघापुर व कोरारी के बीच सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक मेगा ब्लॉक लेकर विद्युतीकरण लाइन व ट्रैक उच्चीकरण का काम कराया गया।
विज्ञापन


सुबह शुरू हुए काम देर शाम तक चलता रहा। इस बीच ट्रेनों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रयागराज इंटरसिटी से रोजाना ड्यूटी पर जाने वाले यात्रियों को दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रायबरेली पैसेंजर के रद्द होने से सबसे अधिक परेशानी दूधियों व कोचिंग जाने छात्र छात्राओं को हुई। 11 जुलाई को भी इस रूट पर ब्लॉक लेकर काम कराया जाएगा। इस दौरान रायबरेली-कानपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed