{"_id":"5eaeebe08ebc3e90984db05c","slug":"unnao-police-has-run-young-man-returning-with-ration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राशन लेकर आ रहे युवक को पुलिस ने दौड़ाया, बचने के लिए 50 फीट ऊंचे पुल से कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राशन लेकर आ रहे युवक को पुलिस ने दौड़ाया, बचने के लिए 50 फीट ऊंचे पुल से कूदा
Sun, 03 May 2020 10:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 May 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के डर से गंगा में कूदे युवक को बचाया गया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में उन्नाव के शुक्लागंज कस्बे में घर का राशन खत्म होने पर पुल के दूसरी तरफ कानपुर निवासी बहन से आटा, दाल, चावल आदि लेकर लौट रहे युवक को सिपाहियों ने दौड़ा लिया। बचने के लिए दहशत में 50 फीट ऊंचे गंगा पुल से छलांग लगा दी। रेत में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाए सिपाही वहां से खिसक गए।
लोगों ने घायल युवक के घरवालों को सूचना दी। पत्नी की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मूल रूप से कानपुर के हरवंश मोहाल निवासी संदीप (27) पुत्र शंकरलाल पिछले 9 साल से पत्नी निशा देवी व 14 माह की बेटी साक्षी के साथ गंगाघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला शक्तिनगर में किराये पर रहता है। वह बिरहाना रोड कानपुर स्थित तिवारी स्वीट हाउस में वाहन चालक है।
लॉकडाउन होने से उसके घर का राशन खत्म हो गया। खरीदने के लिए रुपये भी नहीं बचे। इस पर उसने शनिवार शाम को कानपुर के गड़रियनपुरवा निवासी बहन पिंकी पत्नी शेरू को फोन कर राशन मांगा। बहन ने राशन सामग्री देने के लिए उसे सुबह नवीन पुल पर बुलाया। रविवार भोर पहर 4 बजे वह नवीन गंगापुल की बैरिकेडिंग से निकल कर पैदल पुल पर चला गया। उधर से उसकी बहन पिंकी थैले में राशन लेकर देने पहुंची थी।

पिंकी ने संदीप को थैला दिया और इसके बाद दोनों अपने घर की तरफ चल दिए। संदीप के अनुसार घर वापस लौटते समय बैरिकेडिंग पर चार सिपाहियों ने उसे रोक लिया। उसने राशन लेकर आने की बात कही। उसके अनुसार सिपाहियों ने उसे गालियां देते हुए डंडा लेकर दौड़ा लिया। पिटाई के डर से वह वहां भागा। सिपाहियों को पास आते देख वह करीब 20 फिट ऊंचाई से कूद गया। मदद करने के बजाए सिपाही वहां से चले गए।
गंगा की रेती में गिरने से संदीप बेहोश हो गया और करीब एक घंटे पड़ा रहा। सुबह 5 बजे मोहल्ले के पप्पू की नजर पड़ी तो उसने संदीप की पत्नी निशा को जानकारी दी। निशा मौके पर पहुंची और 112 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर पुलिस की ज्यादती बता संदीप रो पड़ा। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी पुलिस कर्मी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बचपन में हो गई थी माता-पिता की मौत
घायल संदीप ने बताया कि बचपन में उसके पिता शंकरलाल और राजरानी की मौत हो गई थी। जिस पर कानपुर के हरबंश मोहाल निवासी उसके मौसा किशनलाल ने उसकी परवरिश की। शादी के बाद से वह पत्नी निशा देवी व 14 माह की बेटी साक्षी के साथ शुक्लागंज के शक्तिनगर में किराये के मकान में रह रहा है।
इलाज कराने की जगह दुबक गए पुलिस कर्मी
संदीप की पत्नी निशा देवी का आरोप है कि उसके पति के गंगा पुल से नीचे छलांग लगाने के बाद अस्पताल ले जाने की जगह पुलिस कर्मी दुबक गए। जिससे वह एक घंटे गंगा रेती में पड़ा तड़पता रहा। उसने दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।