फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao People kept filming the incident while the older brother stabbed his younger brother with a knife

Unnao: वीडियो बनाते रहे लोग, बड़े भाई ने छोटे को चाकू से गोदा, मां बोली- दोनों मेरे ही बेटे, किसके लिए रोऊं?

Sun, 28 Dec 2025 07:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Dec 2025 07:05 AM IST
सार

Unnao News: पीडी नगर मोहल्ले में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस दौरान मौजूद भीड़ बचाने के बजाय वीडियो बनाती रही। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी भाग निकला है। पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
Unnao People kept filming the incident while the older brother stabbed his younger brother with a knife
मृतक की बहन आराध्या से जानकारी लेते सीओ सिटी दीपक यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव शहर के पीडी नगर मोहल्ले में आपसी विवाद में छोटे भाई ने पत्थर मारा तो बड़े भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। जिस समय घटना हुई, आसपास मोहल्ले के तमाम लोग मौजूद रहे। बड़ा भाई, छोटे पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता रहा और लोग दूर खड़े तमाशा देखते रहे। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। लोगों की सूचना पर सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी आशा देवी, पत्नी गणेश सोनी छोटे बेटे सत्यम सोनी (22) और तीन अन्य बच्चों के साथ किराये के घर में रहती हैं। बड़ा बेटा शिवम सोनी पीडी नगर में नहर के पास झोपड़ी बनाकर पत्नी पूजा और ढाई साल के बेटे के साथ रहता है। मां आशा ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने जानकारी दी कि शनिवार शाम करीब 3:30 बजे सत्यम बड़े भाई शिवम के घर पहुंचा तो उसने जाने के लिए कहा। इस पर दोनों में विवाद होने लगा।

विज्ञापन

तबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया
भगाने पर सत्यम, शिवम के घर के सामने पुलिया पर बैठ गया और गाली-गलौज करने लगा। मां के मुताबिक सत्यम कई साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ था, उसका इलाज चल रहा था। बड़े भाई के नाराज होने पर उसने पत्थर फेंक कर मारा। इस पर आलू काट रहा शिवम वही चाकू लेकर पहुंचा और पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में तबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर वह मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सत्यम को जिला अस्पताल पहुंचाया। ईएमओ डॉ. आशीष सक्सेना ने मृत घोषित कर दिया।

सत्यम को आते थे मिर्गी के दाैरे
मां आशा ने पुलिस को बताया कि सत्यम मानसिक रूप से बीमार था। उसे मिर्गी के दौरे भी आते थे। बताया कि अगर कोई उसपर गुस्सा या गाली दे देता था तो वह आपा खो देता था। दो दिन पहले घरेलू बात को लेकर डांट दिया था तो उन पर भी गुस्सा हो गया था। सत्यम की शादी नहीं हुई थी। वह चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। भाई यश और शुभम व बहन आराध्या बेहाल हैं। बड़ी बहन सपना की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

मां से दुर्व्यवहार पर हुआ भाइयों में विवाद
छोटी बहन आराध्या ने बताया कि सत्यम ने गुस्से में आकर तीन दिन पहले मां पर खिचड़ी फेंक दी थी। इस पर बड़े भाई शिवम ने उसे मां से दुर्व्यवहार न करने की हिदायत दी थी। शनिवार दोपहर को इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ।

बेबस मां बोलीं-बयां नहीं कर सकतीं दर्द, दोनों मेरे ही बेटे
घटना को लेकर मां से बात की गई तो वह बेबस नजर आईं। एक तरफ छोटे बेटे की मौत तो दूसरी तरफ हत्यारोपी उनका ही बड़ा बेटा होने से वह समझ नहीं पा रहीं थी कि किसके लिए रोएं और पुलिस को तहरीर दें। मां ने बताया कि बड़ा बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के बाद से वह परिवार के साथ अलग रहता है। छोटा बेटा सत्यम कोई काम नहीं करता था। पति की मौत के बाद से वह भी घरों में काम करते किसी तरह बच्चों का पेट भर रहीं थीं। बताया कि छोटे बेटे के इलाज भी करा रही थीं। दो दिन पहले ही डॉक्टर को दिखाया था और रुपये न होने से उधार दवा लेकर आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed