फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: one died in a road accident

Unnao Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान गई, बड़ा भाई गंभीर

Tue, 22 Nov 2022 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Nov 2022 08:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Unnao: one died in a road accident
अंकित की फाइल फोटो व बेटे की मौत के बाद बिलखती मां लक्ष्मी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बोलेरो का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर एक बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ में भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत और बड़े भाई की हालत गंभीर है। बोलेरो का चालक भी घायल है। बच्चे बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


हरदोई के थाना मल्लावां के गांव भुलभुलियाखेड़ा निवासी सतीप्रसाद रैदास का पुत्र अंकित (18) अपने बड़े भाई सजीवन (30) के साथ बाइक से सथरापुर गांव निवासी बड़ी बहन माधुरी के घर जा रहा था। रास्ते में बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर मटुकरी स्थित एक इंटर कॉलेज से आठ छात्रों को लेकर जा रही बोलेरो का अचानक टायर फट गया। बोलेरो अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई गई।

विज्ञापन

घटना में बाइक सवार दोनों भाई और बेहटा मुजावर के रोशनाबाद गांव निवासी बोलेरो चालक सूरज (25) घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। सजीवन और सूरज को की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक छह भाई व बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां लक्ष्मी व परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि स्कूल वाहन में बैठे छात्रों को मामूली चोटें आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed