फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao news

Kanpur News: भव्य आरती के साथ गंगा पदयात्रा का समापन

Tue, 30 Jun 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। गंगा संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण आदि संदेश देने के लिए निकाली गई 16 दिवसीय गंगा पद यात्रा का सोमवार को बक्सर घाट पर समापन हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग त्रिवेदी ने इस पद यात्रा की अगुवाई की। समापन समारोह में सबसे पहले युवा समाजसेवी पिंटू यादव के मार्ग दुर्घटना में असामयिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौजूद संत-महात्माओं, विशिष्ट अतिथियों और श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद हुई भव्य गंगा आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जय गंगा मैया, जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष गूंजते रहे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री, गंगा समग्र एवं वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामाशीष, डॉ. आशीष गौतम, स्वामी सुशील गिरी देवेश कृष्ण सच्चिदानंद, आशीर्वचन दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed